3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने पहनावे के लिए एक बार फिर विवादों में मेलानिया ट्रंप, इस बार हेल्मेट की वजह से ट्रोल

उनके इस हेल्मेट को औपनिवेशिक दौर से जोड़ कर देखा जा रहा है और इसी कारण मेलानिया की निंदा हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 7 Oct 2018, 4:01 PM IST

melania trump being trolled for wearing a white helmet at Africa visit

अपने पहनावे के लिए एक बार फिर विवादों में मेलानिया ट्रंप, इस बार हेल्मेट की वजह से ट्रोल

केन्या। अमरीका की फर्स्ट लेडी यानी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर ट्रॉलर्स के निशाने पर हैं। इस बार वो अपने हेल्मेट के कारण ट्रोल हो रही हैं, जो उन्होंने केन्या में सफारी के दौरान पहन रखी थी। दरअसल उनके इस हेल्मेट को औपनिवेशिक दौर से जोड़ कर देखा जा रहा है और इसी कारण मेलानिया की निंदा हो रही है।

अंग्रेज अफसर पहनते थे ऐसे हेल्मेट

दरअसल सफारी की सैर के दौरान मेलानिया ने सफेद रंग का हेल्मेट पहन रखा था, इसे औपनिवेशिक दौर की पहचान के रूप में देखा जाता है। ब्रिटिश उपनिवेशवाद के दौर में अंग्रेज अफसर इस तरह के हेल्मेट पहना करते थे। ट्रॉलर्स इसकी तुलना उस दौर से कर आलोचना कर रहे हैं।

अकेले अफ्रीका दौरे पर हैं मेलानिया

इस सफर की तस्वीरों को देखें तो मॉडल रह चुकी मेलानिया काफी मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि वे अफ्रीका दौरे पर अकेले ही आईं हैं। नैरोबी के डेविड शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट में उन्होंने वन्य जीवों के साथ काफी अच्छा समय बिताया। फर्स्ट लेडी ने एक हाथी के बच्चे को अपने हाथों से दूध भी पिलाया।

अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप की नकल?

हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि मेलानिया का आउटफिट अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप की एक फिल्म की नकल है। मेरिल ने फिल्म आउट ऑफ अफ्रीका में केन्या में रहनेवाली एक डैनिश लेखिका का किरदार निभाया था, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा ही पहनावा अपनाया था। बता दें कि ये फिल्म 1985 में रिलीज हुई थी।

पहले जैकेट के लिए हो चुकीं हैं ट्रॉल

गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी मेलानिया अपने एक जैकेट के कारण ट्रोल हुई थी। दरअसल उनकी जैकेट पर 'मैं परवाह नहीं करती' कैप्शन लिखा था, जिसे पहनकर वो प्रवासी बच्चों के कैंप में उनसे मिलने गई थी। उनके जैकेट पर लिखे कैप्शन से विवादों में आ गई थी।