अफ्रीका

मोदी ने तंजानिया में बजाया दोस्ती का ‘ड्रम’, 5 प्रमुख समझौते हुए

मोदी के अफ्रीका दौरे का मकसद इस महाद्वीप के साथ संबंधों और खासकर आर्थिक रिश्तों को विस्तार देना है

2 min read
Jul 10, 2016
PM Modi arrives in tanzania
दार एस सलाम। चार देशों अफ्रीका दौरे के तीसरे पड़ाव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तंजानिया पहुंचे। पीएम ने यहां तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली से मुलाकात की। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता हुई। वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि तंजानिया के साथ फूड सिक्यॉरिटी और कृषि में भागीदारी बढ़ाने पर सहमति बनी है। इस दौरान दोनों देशों के बीच 5 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री और तंजानिया के राष्ट्रपति के साथ साथ ड्रम भी बजाया।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शानदार स्वागत के लिए तंजानिया का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैगूफूली भी उनकी तरह राष्ट्र निर्माण के विजन के साथ चल रहे हैं। मोदी ने तंजानिया को भारत का सबसे अहम साझेदार बताया। पीएम मोदी ने कहा कि हम आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के खिलाफ द्विपक्षीयए क्षेत्रीय और वैश्विक रूप से काम करने पर सहमत हुए हैं।

बता दें कि पीएम मोदी यहां एक कार्यक्रम में करीब 50 हजार अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे सोलर ममाज के नाम से फेमस रूरल एरियाज की महिला सोलर इंजीनियर्स से भी मिलेंगे। इन महिलाओं को भारत सरकार के एक प्रोग्राम के तहत ही ट्रेनिंग दी जा रही है। मोदी के अफ्रीका दौरे का मकसद इस महाद्वीप के साथ संबंधों और खासकर आर्थिक रिश्तों को विस्तार देना है।




मोदी के दार एस सलाम पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, डरबन से दार-एस-सलाम। स्वरूप ने कहा कि हवाई अड्डे पर तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा और विदेश मंत्री बर्नार्ड मेमबे ने मोदी की अगवानी की। पीएम मोदी आज ही तंजानिया से केन्या के लिए रवाना होंगे। यहां पर भी भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे।




वहीं प्रधानमंत्री यहां महिला सोलर इंजीनियर्स से भी मुलाकात करेंगे। इन्हें भारत सरकार के एक प्रोग्राम के तहत सोलर लालटेन और सौर ऊर्जा से चलने वाले लाइट सिस्टम के रखरखाव, यूजए रिपेयर और उसके मेंटेनेंस के लिए ट्रेंड किया गया है। यहां मोदी सोलर एनर्जी के दिग्गजों के एक ग्रुप से मुलाकात करेंगे। तंजानिया भी भारत की अगुआई वाले इंटरनेशनल सोलर अलाइंस का मेंबर है।
Published on:
10 Jul 2016 04:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर