आगरा। वैदिक सूत्रम रिसर्च संस्था के तत्वाधान में, वैदिक सूत्रम रिसर्च संस्था की संस्थापक प्रमुख समाजसेवी एवं योग गुरु स्व. श्रीमती दिनेशवती गौतम की वार्षिक श्रद्धांजलि दी गई। टैगोर नगर, जैन मंदिर के सामने दयालबाग आगरा स्थित संस्था कार्यालय पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान भारत को नकारात्मक ग्रहों के प्रभाव से बचाने के लिए यज्ञ किया गया। 108 ब्राह्मणों ने विशेष प्रार्थना की।
यह भी पढ़ेंRepublic Day 2020 जब अंग्रेजों का पड़ा बालक अटल से पाला, यह थाना है गवाहयोग गुरु की स्मृति में कार्यक्रम वैदिक सूत्रम चेयरमैन एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि वैदिक सूत्रम की संस्थापक स्व. दिनेशवती गौतम का गत वर्ष फरवरी 2019 में माघ माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को अचानक ह्रदय गति रुक जाने से देहावसान हो गया था। उनके देहावसान के एक वर्ष पूर्ण होने के बाद उनकी स्मृति में तीन दिवसीय वैदिक धर्मिक कार्यक्रमों एवम वैदिक विधिविधान से महायज्ञ का आयोजन आगरा दयालबाग स्थित संस्था कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसमें 108 ब्राह्मण पुरुष व महिलाओं का भोज व उन सभी को ऊनी वस्त्र भेंट किये गए।
ईश्वर के आशीर्वाद मांगा धार्मिक अनुष्ठान की समाप्ति पर सभी 108 ब्राह्मणों ने इस नववर्ष 2020 में हमारे भारत देश में सुख शान्ति, व सभी धर्मों के व्यक्तियों में आपस में भाईचारा बना रहने की प्रार्थना की। देश में वर्तमान में 5 नवम्बर 2019 से नकारात्मक ग्रहों के प्रभाव के कारण जो उथलपुथल का वातावरण पैदा हो गया था, उससे भारत देश को ईश्वर के आशीर्वाद से राहत प्राप्त हो। सभी ब्राह्मणों ने धार्मिक आयोजन के समापन पर शुभ मंगल कामनाएं 2020 के संदर्भ में की। वैदिक सूत्रम चेयरमैन पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि वैदिक धार्मिक पूजा व महायज्ञ में नगर के सभी गणमान्य पुरुष व महिलाएं शामिल हुए।
Hindi News/ Agra / भारत को नकारात्मक ग्रहों से बचाने के लिए महायज्ञ, 108 ब्राह्मणों ने की प्रार्थना