8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट के मामले में 11 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसएसपी ने किए लाइन हाजिर

— थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता पुलिस चौकी के समीप तमंचे के बल पर हुई थी 11 लाख की लूट।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

Aug 25, 2021

Loot Agra

सीसीटीवी में कैद बदमाश

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई दिन दहाड़े 11 लाख की लूट के मामले में एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। बदमाशों ने चोरी की बाइक से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तीनों लुटेरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें—

रंगबाजी की स्टाइल में रिवाल्वर लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाली महिला आरक्षी लाइन हाजिर

पुलिस चौकी से समीप हुई लूट
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता पुलिस चौकी के समीप गोली मार कर पेट्रोल पंप कर्मचारी से बदमाशों ने 11 लाख रुपए लूट लिए थे। जहां वारदात को अंजाम दिया गया वहां से महज 300 मीटर दूर पुलिस चौकी थी और थोड़ी दूरी पर यूपी 112 की पीआरवी का प्वाइंट भी था। इसके बाद भी बदमाश वारदात करके आसानी से भाग गए। एसएसपी मुनिराज जी ने इस मामले में पुलिस चौकी पर दिन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही मानते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया है। एसएसपी ने चौकी प्रभारी रुनकता राजीव कुमार और पुलिस चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह, जय बहादुर सिंह, अनुज कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सोनू कुमार, राजकुमार शामिल हैं। इनके अलावा पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी अशोक, कांस्टेबल राधेश्याम और कांस्टेबल चालक कुलदीप चौधरी को लाइन हाजिर किया है।
यह भी पढ़ें—

एएमयू वीसी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त, छात्र नेताओं ने पोस्टर के जरिए जताया विरोध


सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
इस घटना को लेकर पुलिस ने आस—पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बदमाश बाइक पर जाते और पैदल जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने देर शाम बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज जारी किए है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को पकड़ने को पुलिस लगी है। वारदात के खुलासे के लिए आइजी ने एसपी सिटी के नेतृत्व में सात टीमों को गठन किया है। बदमाशों ने जिस एफजेड बाइक से वारदात को अंजाम दिया वो चोरी की है। लूट के बदमाश रुनकता कस्बे के अंदर घुस गए थे। पेट्रोल पंप कर्मी ने उनका पीछा किया था। कस्बे के बाजार में बदमाश अपनी बाइक छोड़ गए थे। यहां पर बदमाशों ने एक व्यक्ति से उसकी बाइक छीन कर फरार हो गए थे। पुलिस ने बदमाशों के बाइक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि कुछ दिन पहले छत्ता क्षेत्र से बाइक चोरी की गई थी।