7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरकर जिंदा हुई महिला, बोली पीठ में हो रहा दर्द, परिवार में छाई खुशियां

घर में शुरू हुआ पूजा पाठ, रामायण और कथा, आगरा जनपद के बाह क्षेत्र के मढ़पुरा में हुई अनोखी घटना से सभी हैरान

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Mar 09, 2019

died women alive

diedbody

आगरा। कुदरत के सामने सभी छोटे हैं। कभी कभी कुदरत का करिश्मा ऐसा होता है कि मृत इंसान भी जिन्दा हो जाता है। एक ऐसी ही घटना घटित हुई आगरा जनपद के बाह क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव में, जहां एक वृद्ध महिला के निधन के बाद उनकी अर्थी की तैयारी चल रही थी। जब शवयात्रा की तैयारी चल रही थीं तभी उनके शरीर ने हरकत कर दी। इसके बाद रामायण और गीता का पाठ शुरू हुआ तो मृत विरमा देवी जिन्दा हो गई। परिवार में मातम का माहौल फौरन खुशियों में तब्दील हो गया। पूरे गांव में विरमा देवी की मौत और उनके जिन्दा होने की चर्चाएं हैं।

वृद्ध महिला का हुआ था निधन
आगरा से करीब 80 किलोमीटर दूर बाह क्षेत्र में मढ़ेपुरा गांव में 90 साल की वृद्ध महिला विरमा देवी का निधन हो गया था। परिवार में उनके निधन से मातम छा गया। बेटे रामकिशोर, रोशन लाल, राजवीर और ग्रामीण शवयात्रा की तैयारी कर रहे थे। उन्हें अंतिम यात्रा के लिए ले जाते इससे पहले विरमा देवी की सांसें लौट आईं।

उठकर बोली, पीठ में हो रहा दर्द
उन्होंने उठकर सबसे पहले अपनी बहू से कहा कि उनकी पीठ दर्द कर रही है। जैसे ही विरमा देवी उठी तो घर में मातम का सन्नाटा टूट गया और परिवार में खुशियां छा गईं।

शुरू हुआ गीता रामायण का पाठ
विरमा देवी के उठने के बाद घर के सदस्य उनकी सेवा में जुट गए। बहूएं उनकी सेवा करने लगी। परिवार में ये चमत्कार की खबर से रामायण और गीता का पाठ शुरू हो गया।

कौतूहल का विषय बनीं घटना
गांव में ये घटना कौतूहल का विषय बन गई। आस पास के गांवों के लोग विरमा देवी को देखने आने लगे। बेटों ने मां के पुर्नजीवित होने पर उन्हें गीता और रामायण का पाठ सुना है। परिवार उनकी सेवा में लगा हुआ है।