8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 August 2018 : मेष राशि में चन्द्रमा, जानिए क्या होगा प्रभाव और कैसा रहेगा दिन

Aaj ka Rashifal 30 August 2018 in Hindi: आज का मेष राशिफल, Today Pisces Horoscope, Choose your rashi from the list below to view dainik rashifal for Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius, कुंभ, Pisces, मीन

4 min read
Google source verification

आगरा। आज है गुरुवार। 30 अगस्त, 2018। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। मेष राशि में चन्द्रमा है। इसका जीवन पर प्रभाव पड़ने वाला है। कन्या राशि के जातकों को अतिरिक्त आय होने का योग बन रहा है। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।

Aries (मेष)
सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। भरोसेमंद दोस्त से समय पर मदद मिल जाएगी। मन में दबी बातें निकाल दें। आपके लिए स्थितियां सरल हो जाएंगी। घर-परिवार के कई मामले सुलझाने की कोशिश करेंगे। इसमें सफल भी हो जाएंगे। परिवार वालों की अपेक्षाएं सामान्य से ज्यादा रहेंगी। कामकाज में व्यस्त हो सकते हैं। किसी को आपकी मदद की जरूरत हो सकती है। छोटी-छोटी यात्राओं का योग भी है। काम-धंधे और निजी मामलों में आप अच्छा और मीठा बोलकर अपने काम करवा लेंगे।

Taurus (वृष)
आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। ऑफिस के काम या टारगेट पूरे हो सकते हैं। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। नए अवसर आपको जल्दी ही मिल सकते हैं। चंद्रमा आपकी राशि में ही रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका आकर्षण बढ़ सकता है। काम-धंधे और नौकरी के मामले में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है।

Gemini (मिथुन)
दोस्तों की मदद मिल सकती है। लोगों से खुली और साफ तारीफ मिलने के योग हैं। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कामकाज में पूरी मेहनत करेंगे। माता-पिता की मदद भी मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोग बड़े और खास काम की प्लानिंग बनाएंगे। आप ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाने में लगे रहेंगे। कुछ लोग आपसे अपने दिल की बातें शेयर करेंगे।

cancer (कर्क)
आपके वो काम हो जाएंगे जो कई दिनों से उलझे हुए हैं। ऑफिस की स्थितियों में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साझेदारी में बिजनेस करने वाले लोगों की पार्टनर से अनबन दूर हो जाएगी। कुछ नया सीखने या पहले से सीखी हुई किसी चीज को दोहराने का मौका मिल सकता है। आने वाले दिनों में आपको जो कुछ काम करने हैं, उनके बारे में विचार करें। किस्मत साथ देगी। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

Leo (सिंह)
कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। हालात सुधर जाएंगे। लोगों के साथ बातचीत, बहस और सवाल-जवाब में आपको आनंद आएगा। कुछ नई बातें आपको पता चल सकती है। आपको दुश्मनों की कमजोरी भी पता चल सकती है। किसी के प्रति प्रेम या एक्स्ट्रा नजदीकी आप महसूस करेंगे। दोस्तों और प्रेमीजनों के लिए आपको समय निकालना होगा।

Virgo (कन्या)
किस्मत का सहयोग भी मिल सकता है। कामकाज में आप बहुत जल्दी ही आगे बढ़ सकते हैं। करियर में अपने अगले कदम के बारे में बारीकी से विचार करना होगा। आपका ज्यादातर समय दोस्तों और साथ वाले लोगों की इच्छाएं पूरी करने में निकल सकता है। नए और दिलचस्प लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं। एक्स्ट्रा इनकम भी हो सकती है। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। पैसों के काम भी सुबह-सुबह ही निपटा लें। निजी जीवन और ऑफिस दोनों मामलों में तनाव और दबाव खत्म हो सकते हैं।

Libra (तुला)
रोजमर्रा के काम निपटा लेंगे। मिले-जुले नतीजे देने वाला दिन है। जीवनसाथी से साथ पैसों के मामलों पर गंभीर बातचीत हो सकती है। खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। करियर पर जरूर ध्यान दें। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्दी मिलेगी। आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

Scorpio (वृश्चिक)
अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में अपने व्यवहार और स्वभाव पर नियंत्रण रखेंगे तो आप आगे बढ़ सकते हैं। पैसों की स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश करें। आने वाले समय में स्थिति सुधर जाएगी। डेली प्लानिंग भी सफल हो सकती है। किसी काम की जिद ही आपको सफलता दिलवाएगी। भाइयों और दोस्तों की मदद से भी फायदा होने के योग हैं। अपना मूड अच्छा रखें।

Sagittarius (धनु)
रिश्तों के क्षेत्र में नई शुरुआत का मौका मिल सकता है। समय का सही उपयोग करें और अपने नजदीकी संबंधों को सुधारने की दिशा में कोशिश करें। आपको सफलता मिल सकती है। रोमांस के अवसर भी आपको मिलेंगे। जो भी बात आपके मन में चल रही है उसे सबके सामने रखने की भी कोशिश कर सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में आपके कुछ काम की तारीफ हो सकती है। संतान की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।

Capricorn (मकर)
मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। योजनाएं पूरी होंगी। नया काम भी शुरू हो सकता है। अचानक फायदा होने के योग हैं। प्लानिंग से किए गए काम पूरे हो सकते हैं। अपना नजरिया और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे, तो रिश्तों के क्षेत्र में सब अच्छा हो जाएगा। दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखेंगे, तो आगे चलकर आप खुद अच्छा महसूस करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। फायदा देने वाले काम भी पूरे हो जाएंगे। कई काम एक साथ सामने आ सकते हैं। यात्रा भी हो सकती है।

Aquarius (कुंभ)

मेहनत से सोचे हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मदद मिलेगी। कुछ परेशानियां दूर हो सकती हैं। मनोरंजन का मौका मिलेगा, तो इनकार न करें। घर-परिवार में कई मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। परिवार के लोगों को आपसे कुछ ज्यादा ही उम्मीदें रहेंगी। कुछ खास मामलों में अधूरी जानकारी अपडेट हो सकती है। खुद के लिए समय निकालेंगे। मां या मां समान किसी महिला से मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी का कोई मामला चल रहा है तो वो आज निपट सकता है।

Pisces (मीन)
किसी भी क्षेत्र में दिए अपने योगदान को आप जरूर भुना लेंगे। आपको पुरस्कार मिल सकता है। खुद में नई ऊर्जा महसूस हो सकती है। परिवार के जितने मामले और काम आप संभाल लेंगे, दिन उतनी ही आसानी से बीतेगा। काम पूरे करने के बाद आपको आराम और मनोरंजन का मौका मिल सकता है। पत्नी और परिवार का सहयोग मिल सकता है। भाइयों और दोस्तों की मदद से प्लानिंग सक्सेस होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा

संजय प्लेस, आगरा

मोबाइलः 9219615700