ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति हमारे वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करती है। ज्योतिषाचार्य पुष्पित पारासर बता रहे हैं आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेषः-
किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
वृषः-
वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यों से दूर रहेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।
मिथुनः-
यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपके संचित धन में कमी आयेगी।
कर्कः-
स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।
सिंहः-
आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आपका धन शुभ कार्यों में अधिक व्यय होगा।
कन्याः-
मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।
तुलाः-
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद है। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती है। आपकी आमदनी में बाधाएं एवं परेशानियां आएंगी।
वृश्चिकः-
आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।
धनुः-
छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी।
मकरः-
ये भी पढ़ें
भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।