7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जहरीली शराब की पुष्टि के बाद तीन थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी सस्पेंड, मची खलबली

— आगरा में जहरीली शराब के सेवन से 10 लोगों की मौत हो चुकी है, मृतकों के गांव पहुंचकर एडीजी ने जानकारी ली।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

Aug 26, 2021

ADG Agra

ADG Agra

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में जहरीली शराब के सेवन से हुई 10 लोगों की मौत के बाद तीन थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मियों पर एडीजी की गाज गिरी। एडीजी ने सभी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं आबकारी विभाग के भी दो निरीक्षक और तीन सिपाही के सस्पेंड की संस्तुति की गई है।
यह भी पढ़ें—

पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट के मामले में 11 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसएसपी ने किए लाइन हाजिर

10 लोगों की हुई मौत
आगरा में सोमवार और मंगलवार को कोलरा कला में तीन, बरकुला में एक, नगला देवरी में चार की मौत हुई थी। बुधवार को शमसाबाद में दो भाईयों की मौत हो गई। इन सभी की मौत के पीछे जहरीली शराब का सेवन बताया गया था। शराब पीने के बाद आंख की रोशनी जाने का भी आरोप लगा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण चार शवों के विसरा फोरेंसिक लैब, आगरा जांच के लिए भेजे थे। इसमें मिथाइल एल्कोहल, यानी जहरीली शराब की पुष्टि हुई है। जहरीली शराब से मौत की पुष्टि के बाद खलबली मच गई है।
यह भी पढ़ें—

रंगबाजी की स्टाइल में रिवाल्वर लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाली महिला आरक्षी लाइन हाजिर

एडीजी ने की कार्रवाई
एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि शराब पीने से ताजगंज, डौकी और शमसाबाद क्षेत्र में मौत हुईं हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज एकता कुलदीप मलिक, बीट सिपाही देवरी अरुण कुमार, थाना डौकी के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, बीट सिपाही कौलारा कलां सोमवीर, मुख्य आरक्षी जंगजीत सिंह, शमसाबाद के एसओ राजकुमार गिरि, गांव गढ़ी जहान सिंह के बीट सिपाही उदयप्रताप और गांव महरमपुर के बीट सिपाही श्यामसुंदर को सस्पेंड किया गया है। वहीं, उन्होंने बताया कि जांच में सेक्टर तीन फतेहबाद के आबकारी निरीक्षक संजय कुमार विद्यार्थी, सेक्टर सात ताजगंज के आबकारी निरीक्षक रजनीश कुमार पांडेय, तीन आबकारी सिपाही विशाल कुमार शमसाबाद, राजेश कुमार शर्मा डौकी और अमरजीत तेवतिया ताजगंज को भी प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाया गया है। शराब की बिक्री कहां-कहां होती है, इसके लिए आबकारी निरीक्षक जिम्मेदार होते हैं। वह कार्रवाई करते हैं। उनकी लापरवाही से शराब बिक्री हुई। इनके निलंबन की संस्तुति की गई है।