8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर मुंडाते ही ओले पड़े

नोटबंदी का दौर वैसे ही सभी को भारी पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Saxena

Jan 07, 2017

BSPbjp

BSPbjp

आगरा। नोटबंदी का दौर वैसे ही सभी को भारी पड़ रहा है। ऐसे में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते जुर्माना राजनीतिक दलों को भारी पड़ेगा। नगर निगम में बिना टैक्स जमा किए पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स के साथ प्रचार करना पार्टियों को भारी पड़ा है। बसपा, समाजवादी पार्टी और भाजपा पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। कांग्रेस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा है। इस सभी दलों को नोटिस जारी किए गए हैं।

अनुमति नहीं ली
पिछले कुछ महीनों से शहर में मनमाने तरीके से राजनीतिक दलों ने पोस्टर, बैनर और हार्डिंग्स लगाए थे। शहर के कई स्थानों पर ये होर्डिंग्स निगम से बिना अनुमति के लगाए ​गए थे। नगर निगम अधिकारियों ने राजनीतिक दलों से कहा था कि प्रचार सामग्री का पैसा वो निगम में जमा करा दें, लेकिन पार्टियों ने कोई रुपया जमा नहीं कराया। अब आचार संहिता लगने के बाद निगम भी सख्त हो गया। पांच जनवरी से शहरभर से होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनरों को हटाया जा रहा है। जिन दलों ने अनुमति नहीं ली थी, उन पर कार्रवाई की जा रही है।

नोटिस भेजे
नगर निगम ने शनिवार को भाजपा, कांग्रेस, बसपा और समाजवादी पार्टी पर जुर्माने के नोटिस भेजे हैं। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि सपा, बसपा, भाजपा पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगा है। वहीं कांग्रेस पर एक लाख रुपये की पेनॉल्टी लगाई गई है। पार्टियों के जिलाध्यक्षों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों को चेतावनी दी गई है कि यदि बिना नगर निगम से स्वीकृति लिए होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर लगाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

image