
महिला चिकित्सक ने पति के साथ जाकर पुलिस अधिकारीयों से शिकायत की है
आगरा में रसूखदार भाजपा नेता के इशारों पर पुलिस गलत को सही और सही को गलत करने से पीछे नहीं हटती है क्योंकि उसको नेताजी से व्यवहारऔर सबंध जो रखने हैं। अभी हाल में ही थाना जगदीशपुरा पुलिस ने रसूखदार भाजपा नेता के कहने पर एक सीधी - साधी महिला चिकित्सक और उसके डॉक्टर पति को तीन घंटे थाने पर बैठाकर हवालात के दर्शन करवा दिए। रसूखदार नेताजी व उनके गुर्गों को थाने के एसी रूम में बैठाकर उनकी चाकरी करना शुरू कर दिया। पुलिस की एक तरफा कार्रवाई को देख चिकित्सक दपंति ने अपर पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी से मुलाकात कर नेताजी और पुलिस की हकीकत बयां की। इस मामले को अधिकारियों ने संज्ञान में लेने के बाद एसीपी को जांच के आदेश दे कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
सफाई करवाने को लेकर हुआ था विवाद
महिला चिकित्सक गरीमा गुप्ता और रसूखदार भाजपा नेता गौरव बंसल के बीच दो दिन पूर्व थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित ए-1 प्रताप नगर में सर्वजनिक स्थान को बंद करने और गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था। महिला चिकित्सक गरीमा गुप्ता और उनके पति डॉक्टर भूपेन्द्र गुप्ता ने अभी हाल में ही थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित प्रताप नगर में मकान खरीदा है।
बताया गया है कि उस मकान के बगल से सर्वजनिक स्थल बना हुआ है जिसमें गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसके चलते महिला चिकित्सक को मकान में कूडे के ढेर से बदबू आने और बीमारी फैलने का डर लग रहा था। इस गंदगी को साफ करवाने के लिए महिला चिकित्सक ने सार्वजनिक स्थल का गेट खोलकर उस पर साफ सफाई करवा दी, लेकिन बगल के मकान में रहने वाले रसूखदार भाजपा नेता गौरव बंसल को सफाई रास नहीं आई और उन्होंने अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिलकर महिला चिकित्सक और उनके पति से अभद्रता कर गाली गलौज देना शुरू कर दिया। गौरव ने सर्वजनिक स्थल को बंद कर गेट पर ताला डाल दिया।
पीड़िता ने खुद बुलाई थी पुलिस
नेताजी की हरकत को देख महिला चिकित्सक ने फोन कर थाने की पुलिस बुलाई थी, पुलिस आई तो जरुर मगर इसका खमियाजा महिला चिकित्सक और उनके पति को भुगतना पड़ा , पुलिस ने भी वैसे ही किया जैसे रसूखदार नेता ने करने को कहा। पुलिस उल्टा महिला चिकित्सक के पति को एक अपराधी की तरह गाड़ी में डालकर थाने पर ले गई और उनके पति को तीन घंटे हवालात में बैठा दिया जबकि दबंग भाजपा नेता थाने पर एसी कमरे में बैठकर पुलिस को दिशा निर्देश देने में लगे हुए थे।
आला अधिकारियों के आदेश पर जांच शुरू
महिला चिकित्सक ने पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को देख अपर पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने भी पूरे मामले की जानकारी करने के बाद एसीपी लोहामंडी को थाना जगदीशपुरा पुलिस व रसूखदार नेता के खिलाफ जांच के आदेश कर कार्रवाई करने की बात कही है।
Published on:
26 May 2023 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
