आगरा

Agra News: पीडब्ल्यूडी जेई को लूटने वाले ऑटो गैंग को पुलिस ने किया लंगड़ा, रात हुई मुठभेड़

Agra News:आगरा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है ।

less than 1 minute read
Jul 09, 2023
फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है

Agra News:आगरा में पीडब्ल्यूडी जेई को लूटने वाले ऑटो गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पीडब्ल्यूडी जेई को पीटकर किया था अधमरा

आगरा के कौशलपुर निवासी रोहित सक्सेना सोनभद्र में पीडब्ल्यूडी विभाग में जेई के पद पर तैनात हैं। बीते मंगलवार को वो घर से सोनभद्र जा रहे थे। भगवान टाकीज से वो ऑटो से रामबाग पहुंचे और वहां से ऑटो में बैठकर टुंडला स्टेशन जा रहे थे। ऑटो चालक ने रास्ते में अपने दो साथियों को ऑटो में बिठाया और सुनसान देखकर उनकी पिटाई करते हुए बैग में रखे 15 हजार नकद और एटीएम व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद जेई को रास्ते में फेंक कर चले गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और दो की तलाश की जा रही थी।

बीती रात भाग रहे थे बदमाश

डीसीपी सोनम कुमार ने बताया की एत्मादपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों के कहीं भागने के लिए निकलने की जानकारी हुई थी। टीम ने घेराबंदी की और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के नाम साहिल, सोनू और अरबाज हैं। इनके पास से तमंचा और नकदी बरामद हुई है।

Published on:
09 Jul 2023 11:09 am
Also Read
View All

अगली खबर