पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन 17 जनवरी से शुरू हो जाएंगे। भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए 149 प्रत्याशियों का एलान किया है। आगरा में भाजपा ने सभी विधानसभा सीटों पर जो दांव चला है, उससे लग रहा है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में जीत का फार्मूला तैयार कर रही है। पिछली बार दो सीटों पर भाजपा के विधायकों ने जीत दर्ज की थी। अब भाजपा का ये प्लान सीटों की संख्या बढ़ाना है।