Battle of Eunuchs: यूपी के आगरा में सीमा विवाद को किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई। आइए जानते हैं पूरा मामला..
Bloody conflict in Agra: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी में सीमा विवाद को लेकर यमुना पार क्षेत्र में किन्नरों के तीन गुटों में वर्चस्व की लड़ाई सामने आई है। विवाद की वजह एक-दूसरे के क्षेत्र में अतिक्रमण बताया जा रहा है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को दो गुटों में खाने पर हंगामा हुआ था। इसके बाद शनिवार की सुबह फिर चंदौली गुट और ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के किन्नर आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके चलते आगरा के थाना एत्माद्दौला पर शाम के समय अचानक भारी संख्या में किन्नरों के हुजूम इकट्ठा हो गया था जो काफी देर तक एक दूसरे पर क्षेत्र के विवाद को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे थे।
थाना एत्माद्दौला प्रभारी राजकुमार ने बताया कि हंगामा कर रहे किन्नरों के तीन गुट कोतवाली पर मीटिंग के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिस पर तीनो पक्ष एक दूसरे के क्षेत्र की सीमा विवाद को लेकर इल्जाम लगाते रहे। आपको बता दें यमुना पार क्षेत्र में किन्नरों के तीन गुटों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। विवाद की वजह एक-दूसरे के क्षेत्र में अतिक्रमण बताया जा रहा है। शुक्रवार की शाम को दो गुटों में खाने पर हंगामा हुआ। शनिवार की सुबह फिर चंदौली गुट और ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के किन्नर आमने-सामने आ गए। क्षेत्र के बटवारे को लेकर चल रहे विवाद को लेकर किन्नरों के तीन पक्ष कोतवाली आगरा जा रहे थे।
रास्ते मे किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया जिसके बाद तीनों पक्ष रास्ते मे पड़ने वाले थाने पहुंच गए और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। जानकारी के अनुसार चंदौली गुट के किन्नरों ने ट्रांस यमुना क्षेत्र के किन्नरों की जमकर पिटाई की। मारपीट में कई किन्नरों को चोट आई है। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी द्वारा लिखित में शिकायती पत्र लेकर जमा कर लिया गया और सभी को कोतवाली जाने की बोल दिया।
प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट