8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के सामने खेल रही कारोबारी की ढाई साल की बेटी का अपहरण

पुलिस जुटी तलाश में, परिवारीजनों में दहशत।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 06, 2018

Businessman daughter Kidnapped

Businessman daughter Kidnapped

आगरा। घर के बाहर खेल रही किराना व्यवसायी की ढ़ाई वर्ष की मासूम बच्ची का अपहरण हो गया। बच्ची के अपहरण की तहरीर पीड़ित व्यवसायी ने थाना खंदौली में दी है। व्यवसायी द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई है। थानों में बच्ची के फोटो को भेज दिया गया है। वहीं व्यापारी की इस बालिका का फोटो वायरल कर अपील की जा रही है, कि कहीं भी इस बच्ची का सुराग लगे, तो आगरा पुलिस को सूचना दें।

ये भी पढ़ें -

बीएससी, बीए और बीकाॅम 2018 के परीक्षार्थी जरूर पढ़ लें ये खबर

ट्रैकमैन कर रहा था ड्यूटी, तभी पीछे से आ रही ट्रेन से हुआ दर्दनाक हादसा

यहां का मामला
ये मामला थाना खंदौली क्षेत्र का है। यहां के किराना व्यवसायी मुनेश कुमार की ढ़ाई व्र्श की बेटी हनी घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गई। परिजनों ने सोचा कि वह किसी आस पड़ोस के घर चली गई होगी, लेकिन काफी देर तक जब वह लौटकर नहीं आई, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, आस पड़ोस में तलाशा, लोगों से भी पूछा लेकिन हनी का कुछ भी पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें -

आलू किसानों के लिए बड़ी खबर, अब यहां मिलेगा आलू का उचित मूल्य

पुलिस को दी सूचना
हनी के न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाम को हनी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी, उस समय वहां दो युवक खड़े थे। उन्हें लोग पहचानते नहीं हैं, परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि हनी का अपहरण कर लिया है। इंस्पेक्टर खंदौली का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है, बच्ची की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें -

यूपी के डीजीपी ने किया नियमों का उल्लंघन, अवैध इमारत का कर दिया उद्घाटन