
प्रतिकात्मक तस्वीर
UP News: मथुरा की जिला अदालत के बाद अब आगरा की अदालत में भी जामा मस्जिद के सीढ़ियों के नीचे भगवान कृष्ण के विग्रह दबे होने का मामला चल रहा है। आगरा जिला जज की अदालत में दायर वाद में जामा मस्जिद का एएसआई सर्वे कराने की मांग की गई है। इस मामले की सुनवाई गुरुवार की दोपहर में हुई। यह वाद मथुरा के देवकीनंदन ठाकुर ने सिविल जज की अदालत में दायर किया था।
अगली सुनवाई 27 को
इस मामले की सुनवाई अब 27 अक्टूबर को होगी। श्री कृष्ण जन्मभूमि संरक्षित सेवा ट्रस्ट ने जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर आवागमन बंद करने के लिए एसआई सर्वे की मांग के लिए वाद दायर किया था।
वक्फ बोर्ड ने दिया प्रार्थना पत्र
गुरुवार को इस मामले में हुई सुनवाई में वक्फ बोर्ड के अधिवक्ताओं ने प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उक्त कोर्ट को इस मामले में सुनवाई करने का अधिकार नहीं है।
Published on:
12 Oct 2023 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
