8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएनबी बैंक मैनेजर, क्लर्क पर मुकदमा दर्ज, जानिए आखिर क्या है मामला

कारोबारी के खाते से साढ़े सात लाख रुपये की हुई हेराफेरी

1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 02, 2018

froud

Lakshmi statue in mobile box

आगरा। पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर, क्लर्क सहित तीन कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि एक कारोबारी के खाते से 7.29 लाख रुपये की हेराफेरी की गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

अग्रवाल हाउस के नाम से फर्म
थाना न्यू आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र के सीताराम कॉलोनी निवासी बल्केश्वर निवासी मुकेश फतेहपुरिया के साथ घटना घटित हुई। बताया गया है कि शिवाजी मार्केट में मुकेश की अग्रवाल हाउस के नाम से फर्म है। मुकेश का आरोप है कि 21 मई को वह कमला नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक गए। वहां चालू खाते का एक चेक काउंटर पर जमा किया। बहादुरगढ़, हरियाणा के डायमंड फुटवियर के खाते में पैसा ट्रांसफर होना था। दोपहर को उनके पास मैसेज आया कि खाते से 7.29 लाख रुपये कट गए। उन्हें लगा कि आरटीजीएस हो गया होगा। शाम को हरियाणा के व्यापारी का फोन आया। व्यापारी ने पैसा नहीं आने की शिकायत की। वह हैरान रह गए। जानकारी करने बैंक पहुंचे।

सेल्फ में कैश में हो गया चेक
आरोप है कि बैंक वालों ने छानबीन करके बताया कि चेक तो सेल्फ में कैश हो गया है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। चालू खाते का चेक सेल्फ में कैश कैसे हो गया। चेक के पीछे उनका नंबर तक लिखा था। कैश करने से पहले बैंक से उनके पास फोन क्यों नहीं पहुंचा। जबकि चेक तो उन्होंने आरटीजीएस के लिए जमा कराया था।

पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा मामला तब हुआ केस
पीड़ित ने इस संबंध में थाना न्यू आगरा में शिकायत की थी। प्रारंभिक जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी के समक्ष पेश की गई। उनके आदेश पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे में बैंक मैनेजर दीपमाला, राजकुमार गुप्ता, अनिल बंसल, संजीव अग्रवाल को नामजद किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।