आगरा

VIDEO: फतेहपुर सीकरी दरगाह में यूपी पुलिस की पिटाई का ये वीडियो हो रहा जमकर वायरल

एकत्र हुये दुकानदारों के आगे पुलिस के होश उड़ गये। पुलिस को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

less than 1 minute read
May 30, 2019
Clash At Fatehpur Sikri

आगरा। फतेहपुर सीकरी स्मारक में 29 मई को पुलिस और दुकानदारों के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल हुये इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि दुकानदार किस तरह पुलिस पर हावी हुये। पुलिस ने लाठियां चलाईं, तो दुकानदारों ने पथराव शुरू कर दिया। एकत्र हुये दुकानदारों के आगे पुलिस के होश उड़ गये। पुलिस को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

ये है मामला
फतेहपुर सीकरी की दरगाह पर 29 मई को अवैध फड़ लगाने वालों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई। बताया गया है कि एक व्यक्ति कुछ लोगों को चादर और फूल बेच रहा था। जिसे पुलिसकर्मियों ने रोका। इसके बाद अवैध दुकानदार पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिस किसी अन्‍य दुकानदार को उठाने आई तो बाकी के दुकानदार पुलिस को घेरने आ गए। पुलिस और दुकानदारों में कहासुनी होने लगी। लोगों का आक्रोश देख पुलिस ने लाठियां भांज दी, लेकिन पुलिस का ये दांव उल्‍टा पड़ा गया। दुकानदार और अन्‍य लोग पुलिस का जवाब में लठियाने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने पत्‍थरबाजी शुरु कर दी। पुलिस को जान बचाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पूरे घटनाक्रम के चलते मौजूद पर्यटकों में भी दशहत हो गई। फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Published on:
30 May 2019 12:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर