9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएससी, बीए और बीकाॅम 2018 के परीक्षार्थी जरूर पढ़ लें ये खबर

आगरा यूनिवर्सिटी के परीक्षार्थियों के लिए लॉन्च हुआ गेट मी सक्सेस नाम से ऐप।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 05, 2018

Gate Me Success App

Gate Me Success App

आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में बीएससी, बीए और बीकाॅम 2018 की मुख्य परीक्षाओं का आयोजन होने जा रहा है। इस बपर परीक्षा में बड़े स्तर पर परिवर्तन किया गया है, जिसके अंतर्गत इस बार परीक्षाओं में अधिकांश विषयों के द्वितीय प्रश्नपत्रों को बहुविकल्पीय यानि आॅब्जेक्टिव प्रश्न आएंगे, जिसके उत्तर ओएमआर शीट पर देनें होंगे। पहली बार हुए इस परिवर्तन को लेकर स्टूडेंट कंफ्यूज हैं। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए GET ME SUCCESS नाम से ऐप लॉन्च किया गया है।


हिंदी और अंग्रेजी दोनों में करेगा काम
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया है कि डाॅ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्याालय ने इस वर्ष बीएससी, बीए और बीकाॅम की परीक्षा में अधिकांश विषयों के द्वितीय प्रश्नपत्रों को बहुविकल्पीय (आॅब्जेक्टिव) करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया हैै। जिसके उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे, लेकिन विद्यार्थियों के सामने समस्या यह है कि प्रश्नपत्र का प्रारुप क्या होगा, कितने प्रश्न आयेंगे, किस प्रकार के प्रश्न आयेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के इन सब प्रश्न के उत्तर के लिए GET ME SUCCESS नाम का ऐप लाॅन्च हुआ है। इस ऐप को हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यम के परीक्षार्थियों के लिए बनाया गया है।

इस तरह ये ऐप करेगा काम
जिलाधिकारी ने बताया कि इस ऐप में परीक्षा उपयोगी बहुविकल्पीय प्रश्नों को प्रत्येक विषय के विशेषज्ञ द्वारा यूनिट वाइज इस प्रकार संगृहीत किया गया है कि पाठ्यक्रम में समस्त शीर्षकों का समावेश हो जाये। प्रत्येक विषय में यूनिट वाइज क्वीज और प्रैक्टिस पेपर उपलब्ध हैं, जिनके उत्तर उस क्वीज देने के तुरन्त बाद मिल जायेंगे और यह भी पता लग जायेगा कि उनका किस प्रश्न का उत्तर सही और किस प्रश्न का उत्तर गलत है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के नवीन पाठ्यक्रमानुसार पिछले वर्षों में आये हुए प्रश्नों को भी इसमें शमिल किया गया है। प्रत्येक विषय पर विश्वविद्यालय प्रारुप के अनुसार कई माॅक टेस्ट भी उपलब्ध है, जिसमें विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के साथ-साथ उनके कितने प्रश्न सही और गलत हैं तथा उनको उस माॅक टेस्ट में कितने अंक प्राप्त हुए हैं यह भी पता लग जायेगा। माॅक टेस्ट में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर इस माॅक टेस्ट में सम्मलित परीक्षार्थियों में उनकी क्या रेंक आई है यह भी पता लग जाएगा।

इस तरह करें डाउनलोड
जिलाधिकारी ने बताया कि इस ऐप को एन्ड्राॅयड फोन में प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र उन विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है, जो मेहनत के साथ पढ़ाई करते हैं और अच्छे अंक लाना चाहते हैं। क्योंकि दीर्घ उत्तरीय प्रश्नपत्र में शत प्रतिशत अंक लाना लगभग असम्भव होता है, लेकिन बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करना पूर्णतः सम्भव है। अतः यह ऐप विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने में बहुत ही सहायक होगा।