29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरेला पर्व पर यहां से दिया गया प्रकृति प्रेम का संदेश

आयुर्विज्ञानियों की धारणा है कि संसार में ऐसी कोई वनस्पति नहीं जिसका सदुपयोग न हो इसलिए वृक्षों को वंदनीय कहा गया है।

2 min read
Google source verification

image

Dhirendra yadav

Jul 25, 2017

Harela festival

Harela festival

आगरा।
देवभूमि उत्तराखंड से निकलते प्रकृति पर्व ‘हरेला’ के अंतर्गत आज दयालबाग की ग्राम सभा खासपुर में हरेला पर्व मनाया गया। हरियाली तीज की पूर्व भोर बेला में हरेला पर्व की प्रेरणा देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजप्रांत प्रचारक डाॅ. हरीश ने पौधारोपण करते हुए ‘हरेला पर्व’ का शुभारंभ किया। पर्व के प्रथम चरण में ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज के प्रांत कार्यवाह राजपाल, महानगर संपर्क प्रमुख सीए प्रमोद चैहान ने छायादार पौधों का रोपण किया।


प्राप्त होती है सात्विक ऊर्जा

इस मौके पर ब्रजप्रांत प्रचारक डाॅ. हरीश ने कहा कि हमारी संस्कृति में प्राकृतिक शक्तियों को देवता स्वरूप माना और इससे हमें सात्विक ऊर्जा प्राप्त होती है। डाॅ. हरीश ने कहा कि पेड़ों को लगाना और संरक्षण हमारी आध्यात्मिकता चेतना का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भूमि का तापमान लगातार बढ़ रहा है और हिमालय पिघल के नदियों का बढ़ा रहा है, जिससे आकारण बाण व अन्य समस्याएं उत्पन्न हो रहीं हैं। सभी मिलकर अपने घर-आंगन और आसपास पेड़ लगाएं और घरों की छतों पर भी पौधारोपण करें। डाॅ. हरीश ने गांव में पुनः आने व गांववालों के साथ पौधारोपण अभियान में सहभागिता की बात कही।


फलदार पौधों का किया रोपण

हरेला पर्व के दूसरे चरण में गांव में मंदिर व बागीचें में सुबह दस बजे विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मनोज ने फलदार पौधों का रोपण किया। मनोज ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि आयुर्विज्ञानियों की धारणा है कि संसार में ऐसी कोई वनस्पति नहीं जिसका सदुपयोग न हो इसलिए वृक्षों को वंदनीय कहा गया है। मत्स्य पुराण में तो यहां तक कहा गया है दस कुओं के बराबर एक बावड़ी है, दस बावड़ी के बराबर एक तालाब है, दस तालाबों के बराबर एक पुत्र है और दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष है।


ये रहे मौजूद

इस अवसर पर खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल, नगरायुक्त अरूण प्रकाश, बबिता चैहान, शिक्षाविद् व भाजपा नेता संजीव यादव, जिला पंचायत सदस्य राकेश चैधरी, मोहित जैन, लायंस क्लब आधार के अध्यक्ष ओमपाल जादौन, समाजसेवी राजेश मंगल, राकेश शुक्ला, अशोक निषाद आदि ने पौधारोपण किया। हरेला पर्व समिति, आगरा महानगर के संयोजक अशोक चैबे, गांव के प्रधान उदयवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कुल सौ पौधों का रोपण किया गया।
Story Loader