13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 हजार घरों में पहुंचेंगे पोस्टकॉर्ड, आखिर क्या है वजह

 लिखित में प्रमुख छह से आठ समस्याओं को लिया जाएगा। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Saxena

Jul 31, 2017

Jal Adhikar Foundation

Jal Adhikar Foundation

आगरा। स्मार्ट सिटी को सुंदर बनाने के लिए प्रमुख समस्याओं का निपटारा भी जरूरी है। जलाधिकार फाउन्डेशन द्वारा जन संसद आगरा के​ आगामी दो अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम पर जनसहभागिता पर कार्य योजना का खुलासा किया गया।

समस्याएं जानेगी टीम
जलाधिकार के राष्ट्रीय सचिव अवधेश कुमार उपाध्याय ने आगरा "जलाधिकार पावर टीम" के साथ कहा कि आगरा को भारत का सबसे सुन्दर शहर बनाने के लिए उनकी टीम लगभग 20 हजार घरों से पोस्टकॉर्ड भेजे जाएंगे। जिसके माध्यम से लिखित में प्रमुख छह से आठ समस्याओं को लिया जाएगा। इसके बाद उनके सकारात्मक समाधान के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रालयों से समाधान कराने के भरकस प्रयास किए जाएंगे। आगरा के लगभग एक लाख लोगों को आगरा की मुख्य समस्याओं के बारे में सोचने को विवश कर चिन्तन की ओर ले जा सकेगी।
Jal Adhikar Foundation
विभागों से समाधान कराएंगे
अवधेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि इसके लिए स्कूलों, कालेजों, कॉलोनी, बाजार और पार्कों में उपस्थित जनता से संपर्क किया जायेगा। इसके बाद दो अक्टूबर को प्रस्ताव पास कराकर संबधित विभागों से उनका समाधान कराया जाएगा।