8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाजरा की फसल काटने गया था किसान, वहां का नजारा देखकर होश उड़ गए, देखें वीडियो

-12 फीट लम्बा अजगर सियार को जकड़े हुए था-वन विभाग ने अजगर को चम्बल के बीहड़ में छोड़ा

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Oct 12, 2019

1234_1.jpg

आगरा। जनपद के थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत चंबल डाल नहर के पास जंगल किनारे किसान के खेत में एक विशाल अजगर ने सियार को जकड़ लिया और मार डाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने विशाल अजगर को पकड़कर चंबल के बीहड़ में छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें - UP Police में Suicide रोकने के लिए DGP का ये पत्र प्रत्येक पुलिस वाले को पढ़ना चाहिए

सियार को जकड़े हुए था अजगर
जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के चंबल नहर के पास जंगल किनारे एक किसान के खेत में 12 फीट लंबा विशाल अजगर एक जंगली जानवर सियार को अपने आगोश में जकड़े हुए था। यह देख बाजरा की फसल काटने गए किसान के होश उड़ गए। उसने अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। विशाल अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन कर्मियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर की पकड़ से सियार के शव को कड़ी मशक्कत के बाद छुड़ाया।

ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को काले झंडे दिखाने वाले समाजवादी और एनएसयूआई के इन आठ छात्रनेताओं पर मुकदमा दर्ज
बीहड़ में छोड़ा
इसके बाद 12 फीट लंबे अजगर को पकड़ कर चंबल के घने बीहड़ में छोड़ दिया। इससे पहले भी क्षेत्र में चंबल नदी में बाढ़ आने के कारण कई जगह अजगर निकले हैं, जिन्हें वनकर्मियों द्वारा पकड़कर जंगल में छोड़ा गया है। अजगर केकारण ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्हें डर इस बात का है कि अजगर पशुओं को न मार डाले। इससे पहले ग्रामीणों ने पिनाहट के गांव सांवलदास का पुरा में मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग को सौंपा था।

ये भी पढ़ें - Diabetes को जड़ से खत्म करने के लिए बनेगा फॉर्मूला, 500 चिकित्सकों की टीम करने जा रही बड़ा काम