
Rahul Gandhi
आगरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के फ्रंटल संगठन भारतीय किसान मोर्चा की तर्ज पर अब कांग्रेस भारतीय किसान मजदूर कांग्रेस का गठन करने जा रही है। इसके लिए दिल्ली में राहुल गांधी ने श्रमिक नेता और पुराने कांग्रेसियों के साथ बैठक की। इस बैठक में आगरा के श्रमिक नेता पंडित तुलाराम शर्मा ने भी हिस्सा लिया और कांग्रेस अध्यक्ष को महत्वपूर्ण सुझावों का पत्र भी सौंपा।
यहां हुई मुलाकात
उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष पंडित तुलाराम शर्मा ने बताया कि दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर मुलाकात हुई। इस मुलाकात के लिए उन्हें दिल्ली से बुलाया गया था। 45 मिनट की इस मुलाकात में भारतीय किसानों, श्रमिकों के बारे में राहुल गांधी से चर्चा की गई। तुलाराम शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय में भारतीय मजदूर किसान कांग्रेस का गठन हुआ था, लेकिन ये लम्बे समय से निष्क्रिय चल रहा था। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले इस फ्रंटल संगठन को फिर से मजबूत करने की बात कही है।
मिलेगा बड़ा फायदा
पंडित तुलाराम शर्मा ने बताया कि देश में सबसे बड़ी संख्या किसान और श्रमिकों की ही है। और ये एक ऐसा वर्ग है, जो किसी भी सरकार को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में यदि किसान और श्रमिक कांग्रेस से जुड़ते हैं, तो निश्चित ही कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हर गांव तक कांग्रेस पहुंचे, प्रत्येक किसान, श्रमिक कांग्रेस से जुड़े, इसके लिए इस कांग्रेस के फ्रंटल संगठन भारतीय किसान मजदूर कांग्रेस को एक बार फिर मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा और ये कार्य लोकसभा चुनाव 2019 से पहले होगा।
ये भी पढ़ें-
Published on:
02 Mar 2018 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
