10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में पकड़े गए 16 रोहिंग्या मुस्लिम, सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़े

रुनकता में रह रहे परिवार के पास आ रहे थे, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Oct 2018, 4:46 PM IST

agra police

आगरा में पकड़े गए 16 रोहिंग्या मुस्लिम, सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़े

आगरा। भारत से छह रोहिंग्या मुस्लिमों के उनके देश अभी भेजा नहीं गया और आगरा में 16 संदिग्ध रोहिंग्या मुसलमान पकड़ने का मामला सामने आया है। आगरा के फोर्ट स्टेशन पर पुलिस ने इन संदिग्ध 16 रोहिंग्या को पकड़ा है। उन्हें पूछताछ के लिए थाना रकाबगंज में रखा गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रोहिंग्या मुस्लिमों के पकड़े जाने से पुलिस को होश फाख्ता है। पत्रिका ने कई महीने पहले आगरा में रोहिंग्या मुसलमानों के होने की खबर प्रकाशित की थी। उस समय पुलिस प्रशासन ने इस ओर तबज्जो नहीं दी थी। हालांकि पुलिस अभी भी रोहिंग्या मुस्लिमों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे रही है।

फोर्ट स्टेशन पर पुलिस को संदिग्ध लगीं गतिविधियां
ब्रज में पिछले कई सालों से रोहिंग्या बेरोक टोक रह रहे हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि फोर्ट स्टेशन पर पुलिसकर्मियों को एक परिवार की गतिविधियां कुछ संदिग्ध दिखाई पड़ी। इन लोगों को थाने में लाकर पूछताछ की गई। जब पूछताछ की गई तो मामला रोहिंग्या से जुड़ा हुआ निकला। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से छानबीन शुरू कर दी। बताया गया है कि आगरा के सिकंदरा के पास रुनकता के निकट झोपड़ी डालकर कुछ रोहिंग्या परिवार रह रहे हैं। उन्होंने ही इन लोगों को बुलाया था।

एलआईयू कर रही पूछताछ
एलआईयू सहित खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की है। रोहिंग्या के पास शरणार्थी कार्ड मिला है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि सभी रोहिंग्या हैदराबाद से गलत ट्रेन में बैठकर कलकत्ता चले गए थे, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और आगरा की ट्रेन में बैठा दिया। आगरा में रुनकता क्षेत्र में झोपड़ी डालकर रहने वाले यूनुस के पास जा रहे थे। उनका कहना है कि वे सब काम की तलाश में आए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।