अखिलेश यादव करेंगे झंडारोहण
पार्टी द्वारा दिए गए निर्देश में बताया गया है कि पांच अक्टूबर 2017 को प्रातः नौ बजे झण्डारोहण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। सम्मेलन का उदघाटन भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। इसी दिन आर्थिक राजनीतिक प्रस्ताव पेश होगा, जिस पर प्रतिनिधि सम्मेलन में चर्चा होगी। आज की राजनीतिक स्थिति, केन्द्र सरकार की नीतियों तथा राष्ट्र के समक्ष अन्य ज्वलंत समस्याओं पर भी विचार होगा। सम्मेलन में 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी पर भी विचार किया जाएगा।