
UP police sub inspector
आगरा। यूपी पुलिस के दरोगा पर महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि दरोगा उसे रेप का मतलब बताते हैं। शिकायत सुनने के बहाने कभी उसके कंधे पर हाथ रखते, तो कहीं शरीर के अन्य अंगों पर। इतना ही नहीं वह अपनी शिकायत लिखाने के लिए थाने और पुलिस चौकी के बीच चकरघिन्नी बन गई है।
ये है मामला
मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि थाना सिकंदरा की इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चोकी पर पीड़ित महिला अपनी तहरीर लेकर पहुंची, तो वहां से उसे थाने भेज दिया गया। जब वह थाना सिकंदरा पहुंची, तो उसे वापस थाने भेज दिया गया। वह वापस पुलिस चौकी फिर पहुंची तो वहां चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने शराब के नशे मे उसके साथ छेड़छाड़ और बलत्कार क्या होता है बताने की बात कही। महिला अपना बचाव करते हुए वहां से भाग आई। जहां उसने पूरी घटना अपने पति को बताई। पति ने उसे समझाया की पुलिस हमारी नहीं सुनेगी और वह लोग चुप बैठ जायें, लेकिन महिला ने एसएसपी से इस मामले में शिकायत करने का मन बनाया और एसएसपी कार्यालय पहुंच गई।
ये बोली पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि एसएसपी अमित पाठक ने उसके साथ हुई घटना को गंभीरता से लिया है। साथ ही न्याय दिए जाने का आश्वासन भी दिया है।
Published on:
20 Jun 2018 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
