
Seven Textile Traders
आगरा। टेक्सटाइल इंडस्ट्री में अधिकतम बिक्री व अपनी उद्यमशीलता से फैशन उद्योग और मॉडलिंग की विधा को प्रमोट करने में योगदान देने के लिए ताजनगरी के सात टेक्सटाइल व्यापारियों को सूरत गुजरात में ताज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।
यहां हुआ आयोजन
सूरत की प्रसिद्ध मिलों के सहयोग से इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी द्वारा विगत रात्रि सूरत के प्लैटिनम हॉल सरसाना में आयोजित एक भव्य फैशन शो में श्री गोपाल फैशन द्वारा अपने 5 वें स्थापना दिवस पर यह सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय बात यह रही कि सम्मानित व्यापारियों ने हजारों लोगों की भीड़ के बीच अपनी अपनी धर्म पत्नी के साथ पहली बार रैंप वॉक किया।
इन्हें मिला सम्मान
ताज रत्न सम्मान पाने वालों में जीआर साड़ी सेंटर के रवि बंसल, राजेंद्र कुमार संतोष कुमार के संतोष गुप्ता, सचिन ट्रेडर्स के अमरीश गोयल, थ्री एम साड़ी सेंटर के मनोज कुमार जैन, चंदन लाल सतीश चंद के राजीव गुप्ता व गोयल साड़ी सेंटर के अनिल गोयल मौके पर मौजूद रहे। भारत साड़ी सेंटर के हरी निवास गोयल मौके पर नहीं पहुंच सके। आयोजकों द्वारा उनका मूमेंटो उनके पास पहुंचाया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस दौरान इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला, संयुक्त आयकर आयुक्त अमित मोहन मित्तल, ऑस्ट्रेलिया में हिंदी गौरव न्यूज़पेपर के प्रेसिडेंट अनुज कुलश्रेष्ठ, राकेश सरावगी लक्ष्मीपति, मनोज अग्रवाल डायमंड टेक्सटाइल पार्क और धवल डाडिया के साथ कार्यक्रम संयोजक अनुपम गोयल व आगरा तथा सूरत के प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल प्रमुख रूप से मंचस्थ रहे।
Published on:
20 Jun 2018 03:42 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
