17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘निर्भया जैसी घटनाएं रोजाना’, इस प्रशिक्षण के बाद बेटियां बनेंगी दुर्गा

आगरा में कल से प्रारंभ होगा दुर्गा वाहिनी का शौर्य वर्ग, 29 मई तक चलेगा शिविर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 21 May 2018, 3:21 PM IST

agra

निर्भया जैसी घटनाएं रोजाना, इस प्रशिक्षण के बाद बेटियां बनेंगी दुर्गा

आगरा। विश्व हिन्दू परिषद के नारी संगठन ‘दुर्गा वाहिनी’ का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 22 मई से प्रारंभ होने जा रहा है। रामबाग क्षेत्र स्थित जगदंबा डिग्री काॅलेज में आयोजित यह वर्ग दिनांक 29 मई तक आयोजित होगा। वर्ग के आयोजन की पूर्व संध्या पर सोमवार को विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मनोज जी ने द्वारा वर्ग स्थान पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया।

निर्भया जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बेटियां बनेगी सक्षम
वर्ग के बारे में मनोज जी ने बताया कि नई दिल्ली में घटित हुई निर्भया जैसी घटनाएं देश में रोजाना घटित हो रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए बेटी को शारीरिक रूप से तैयार करने के जिम्मेदारी दुर्गा वाहिनी ने ली है। बेटियां को दंड चलाना, राइ फल चलाना, रस्से पर चढ़ना, नियुद्ध आदि चीजों का अभ्यास ऐसे शिविरों के माध्यम से आत्म सुरक्षा के लिए सिखाए जाते हैं। नारी अबला नहीं, सबला है। इस विजय महामंत्र के साथ बेटी ही भारत का भविष्य है। हमें दुर्गा भाभी, महारानी लक्ष्मी बाई, महारानी अवंतिबाई, महारानी पद्मी जैसी देवियों के गुण आज के वर्तमान बेटियों में स्थापित करने हैं। वर्ग में बौद्विक विकास की दृष्टि से अनेक विषयों पर च र्चा सम्प न्न होगी। लव-जेहाद, धर्मांतरण से राष्ट्रांतरण, कुटुम्ब प्रबोधन, समरसता, भारतीय हिन्दू वैदिक परंपराएं एवं संस्कृति, गौ संवर्धन, प्रकृति, पर्यावरण आदि विषयों पर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों द्वारा प्रति दिन बहिनों को बौद्धिक प्रबोधन द्वारा बौद्धिक क्षमताओं को विकसित किया जाएगा।

दुर्गा वाहिनी शिविर में मिलेगा इनका मार्गदर्शन
इस वर्ग में दुर्गा वाहिनी की नार्थ-जोन की संयोजिका रजनी ठकुराल, राष्ट्रीय संयोजिका मातृशक्ति मीनाक्षी पिसवे, प्रांत संयोजिका शशिबाला आदि अपना मार्गदर्शन देंगी। वर्ग के उद्घाटन में संत दिव्यानंद महाराज रहने वाले हैं। वर्ग की अनेक व्यवस्थाओं में सात दिन तक स्थानीय स्तर पर संचालन रहेगा। बेटी-पढ़ाओ-बेटी बचाओ, बेटी आत्मसंरक्षण का मूल मंत्र ? इस वर्ग में रहेगा।