
आगरा। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में युवाओं के सामने बेरोजगारी की समस्या विकरालल होती जा रही है। तमाम डिग्रियां लेने के बावजूद तमाम युवा बेरोजगार हैं। ऐसे युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ, आगरा एक सुनहरा अवसर लेकर आया है।
यहां करें संपर्क
अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ द्वारा एक माह का योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर( Yoga Teacher training) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ, आगरा के जिला कॉर्डिनेटर और ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि ये कार्यक्रम 20 मई से 20 जून तक चलेगा। शिविर पूरी तरह नि:शुल्क है। सिर्फ 100 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह 5:30 से 6:30 बजे संपर्क करना होगा।
15 से 30 हजार तक कमाने का मौका
ये शिविर आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा स्थित सूर वाटिका सेंट्रल पार्क में सुबह 5:30 से 6:30 तक आयोजित किया जाएगा। डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का ये सुनहरा अवसर है। योग प्रशिक्षक बनकर ये युवा 15 से 30 हजार रुपए तक मासिक बहुत आराम से कमा सकते हैं। यहां शिविर के जरिए उन्हें शरीर की संरचना की जानकारी देने के साथ योग का पूरा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
दिनोंदिन बढ़ रही है योग टीचर की मांग
डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि आज के खराब लाइफस्टाइल के कारण घर घर में लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं। लिहाजा ऐसे में वे योग, जिम, एरोबिक, जुंबा आदि तमाम विकल्प तलाशते हैं। जिम, एरोबिक, जुंबा आदि तभी तक किया जा सकता है जब तक आपका शरीर मजबूत है, लेकिन योग ताउम्र किया जा सकता है। आजकल लोग भी अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सचेत हुए हैं, ऐसे में योग टीचर की मांग भी तेजी से बढ़ी है। योग टीचर बनकर न सिर्फ आप स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि अपने पूरे परिवार और अन्य लोगों को भी स्वस्थ रहने की जानकारी दे सकते हैं।
Published on:
15 May 2019 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
