7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेताओं ने वीरांगना अवंतीबाई की शोभायात्रा में लोधी समाज को किया खुश

शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक सन्देश देते हुए 11 झांकियां, 11 घोड़े, 5 ऊँट, 2 बैण्ड एवं 200 मोटर साइकिल सवार थे।

3 min read
Google source verification
भाजपा नेता बीएल वर्मा

भाजपा नेता बीएल वर्मा

आगरा। अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के तत्वाधान में लोधी समाज का गौरव प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 186वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अवंतीबाई पार्क दहतोरा, सिकंदरा से प्रारम्भ होकर अवंतीबाई चौराहा शास्त्रीपुरम्, कारगिल पेट्रोल पम्प, बोदला चौराहा होते हुए अवंतीबाई पार्क अमरपुरा पर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने एक घोषणा करके लोधी समाज को खुश कर दिया।

शास्त्रीपुरम में प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा
शोभायात्रा का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा ने झण्डी दिखाकर किया। मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा का आयोजन समिति ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बी.एल. वर्मा ने कहा कि लोधी समाज को अवंतीबाई लोधी के पदचिन्हों पर चलते हुए देश व समाज के सम्मान व स्वाभिमान के लिए सदैव खड़ा रहना चाहिए। दहतोरा में आयोजित सभा में श्री वर्मा और अतिविशिष्ट अतिथि फतेहपुरसीकरी से भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल ने सामूहिक रूप से घोषणा की बहुत जल्द अवंतीबाई लोधी चौराहा, शास्त्रीपुरम पर अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापित करायी जायेगी।

शोभायात्रा में ऊंट और घोड़े भी

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनील राजपूत ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक सन्देश देते हुए 11 झांकियां, 11 घोड़े, 5 ऊँट, 2 बैण्ड एवं 200 मोटर साइकिलों व 20 चार पहिया वाहनों के साथ हजारों लोग सम्मिलित हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर विभिन्न समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया

कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भवानी सिंह (संगठन महामंत्री ब्रज क्षेत्र भाजपा), विशिष्ट अतिथि श्याम भदौरिया, जिला अध्यक्ष भाजपा, विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष भाजपा, विधायक हेमलता दिवाकर, जितेन्द्र वर्मा, चौधरी उदयभान सिंह , रामप्रताप चौहान, जगनप्रसाद गर्ग, प्रशांत पौनियां, सोनू चौधरी, बबलू लोधी थे। स्वागत अध्यक्ष हरिओम लोधी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का सम्मान किया। साथ ही लोधी युवाओं से सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया।

समाज का समग्र विकास होगा

सह संयोजक अभिषेक राजपूत ने कहा कि अबंतीबाई लोधी की शोभायात्रा में आज सर्वसमाज के लोगों ने जो भागीदारी निभाई, उससे यह पुनः सिद्ध हो गया कि शहीद एक जाति व धर्म का नहीं होता। शहीदों का सम्मान करना हम सबका परम कर्तव्य है। सह संयोजक डॉ. मनोज राजपूत ने कहा कि लोधी समाज के युवाओं को अपने सम्मान व स्वाभिमान के लिए एकत्रित होने की जरूरत है, तभी समाज का समग्र विकास होगा।

अपने इतिहास पर गर्व

सह संयोजक अनुराग राजपूत ने कहा कि लोधी समाज का इतिहास गौरवमयी रहा है। समाज के युवाओं को अपने इतिहास पर गर्व होता है कि हमने ऐसे कुल में जन्म लिया जिसमें अनेक शहीदों जन्मे जिन्होंने अपने प्राणों को देश पर बलिदान कर दिया। सह संयोजक डॉ. राजेन्द्र राजपूत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता आती है। समय-समय पर ऐसे आयोजनों का होना अत्यन्त आवश्यक है।

अवंतीबाई को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए
सह संयोजक वीरेन्द्र राजपूत ने अवंतीबाई लोधी के इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मांग की कि अवंतीबाई लोधी का इतिहास पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, जिससे आगे आने वाली पीढ़ी देश के शहीदों के बारे में जानकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर सके। सह संयोजक सतीश राजपूत ने लोधी समाज की वर्षों पुरानी मांग अबंतीबाई लोधी चौराहा शास्त्रीपुरम पर वीरांगना अबंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगवाने की मांग की। सह संयोजक डॉ. मुकेश राजपूत ने कहा कि अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा ऐतिहासिक है, इसने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया है।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम का समापन अवंतीबाई पार्क अमरपुरा में प्रदेश उपाध्यक्ष, लोधी महासभा मिश्रीलाल राजपूत की उद्घोषण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोधी प्रमोद कुमार मोदी व संचालन हरिओम लोधी एवं अभिषेक राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। प्रमुख रूप से हरिप्रसाद एडवोकेट, नवलसिंह बैंक वाले, केवी वर्मा, निहाल सिंह भोले, आनन्द लोधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी युवा महासभा, रमेश लोधी, पीतम सिंह लोधी, बबलू लोधी, प्रकाश राजपूत, गजेन्द्र राजपूत, विपिन राजपूत, गजेन्द्र लोधी, मुकेश राजपूत, मोहन सिंह लोधी, डॉ. लालसिंह राजपूत, महेश प्रधान, रोशन सिंह लोधी, गुलाब सिंह लोधी एडवोकेट, राकेश लोधी एडवोकेट, गोर्धन सिंह लोधी, प्रेमराज लोधी, भीमसैन लोधी, मुकेश लोधी, मनीष राजपूत, चन्द्रप्रकाश राजपूत, सत्यभान लोधी, कृष्णा लोधी, सुमित राजपूत, रामस्वरूप लोधी, भूरी सिंह राजपूत, ब्रज मोहन राजपूत, सतेन्द्र लोधी, मानसिंह लोधी, राजू मामा, राहुल राजपूत, थानसिंह लोधी, रवि लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

image