
आगरा। नई दुल्हन को अपने पुराने आशिक से मिलते हुए ससुर ने देख लिया। इसके बाद शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी और उसके दोस्त की जमकर पिटाई हुई। महिला के ससुर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़कर खंभे से बांध कर जमकर पिटाई की और उसके बाद उसके सर के बाल मुंडवा दिए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को छुड़वाकर अस्पताल इलाज के लिए भेजा है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यहां का है मामला
प्रेमी की पिटाई का मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के सम्मुख नगर इलाके का है। बताया जा रहा है कि मलपुरा थाना क्षेत्र के सम्मुख नगर इलाके में बीती रात दो युवक एक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए थे। पकड़े गए युवक अनिल के अनुसार उसका यहां रहने वाले एक युवक की पत्नी से प्रेम संबंध हो गया था। रात वो युवक को पैसे देने के बहाने यहां आया था, पर जब वो प्रेमिका से मिल रहा था तो प्रेमिका के ससुर ने देख लिया और फिर उन्होंने उसे पकड़ कर खंभे में बंध कर पीटा और उसके सर के बीचों बीच के बाल उस्तरे से मुंडवा दिए। घटना की जानकारी होते ही मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से मुक्त कराया गया।
सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल
मलपुरा पुलिस ने इलाज के लिए दोनों युवक को जिला अस्पताल भेजा है। मलपुरा थाना क्षेत्र के सम्मुख नगर इलाके में भीड़ के इस रूप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Published on:
26 Nov 2019 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
