8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों में दहशत, खोजने लगे सुरक्षित स्थान, देखें वीडियो

कोटा बैराज से लगातार पानी डिस्चार्ज होने के कारण चंबल का जलस्तर बढ़ता जा रहा है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 25, 2018

Chambal

Chambal

आगरा। कोटा बैराज से लगातार पानी डिस्चार्ज होने के कारण चंबल का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। सूचना ये है कि कोटा बैराज से 1200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अभी चंबल का जलस्तर पिनाहट घाट पर 120 मीटर पहुंच गया है।, अभी चंबल नदी पिनाहट घाट पर 12 मीटर खतरे के निशान से नीचे है।

ये भी पढ़ें - 15 सितम्बर 2018 तक भूलकर भी किये ये काम, तो खानी पड़ेगी हवालात की हवा

फंस गए ग्रामीण
पिनाहट क्षेत्र में हुई लगातार भारी बारिश के चलते चंबल का बीहड़ लबालब हो गया है।घंटों एक टापू पर अपने पशुओं के साथ एक दर्जन महिलाएं पुरुष बच्चों के साथ फंसे रहे। अपने आप को घिरता देख अपने बचाव के लिए कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष पिनाहट शेर सिंह ने अपनी टीम के साथ ट्रैक्टर और अन्य सामान ले जाकर टापू पर फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें - यातायात नियमों का करें पालन, एक बार के चालाने में नहीं सुधरे तो मिलेगी बड़ी सजा...


निगरानी के निर्देश
राजस्थान, मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश से चंबल में उफान लगातार बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश की पार्वती नदी सहित दो अन्य नदियां चंबल में मिलती हैं, तीनों नदियां उफान पर चंबल किनारे बसे तटवर्ती इलाकों के गांव में लोगों ने चंबल के पानी को बढ़ते देख खाने पीने के इंतजाम ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचना शुरू कर दिया है। वहीं चंबल के बढ़ते जल स्तर को लेकर प्रशासन सतर्क है। तटवर्ती इलाकों में चौकियां गठित लेखपालों को चंबल के पानी पर निगरानी रखने के लिए आदेश दिया गया है, जिससे समय रहते ग्रामीणों की मदद की जा सके।

ये भी पढ़ें - यूपी के शिक्षामित्र आज मना रहे काला दिवस, सरकार को एक बार फिर घेरने की तैयारी

ये भी पढ़ें - जानवरों को खुला छोड़ा होगा तो कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए आदेश