
आगरा। रात के अंधेरे में अकसर बुरे सपने आते हैं, लेकिन ये हकीकत थी, जिसे देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव डावली का है। इस घर में जो हुआ, वो हैरान कर देने वाला है। हंसती खेलती 17 वर्षीय परिवार की लाड़ली बेटी की इस तरह मौत होगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। मां जब पानी लेने के लिये उठी, तो कमरे में फंदे पर लाड़ली बेटी का शव देख उसके होश उड़ गये। चीख पुकार सुन पूरा परिवार एकत्र हो गया।
यहां का है मामला
थाना मलपुरा के गांव डावली निवासी अनीता 17 वर्ष पुत्री मलूकी गुरूवार शाम को रोजाना की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी। रात दो बजे उसकी मां मलूकी पानी पीने के लिए उठी। लेकिन अनीता के कमरे का नजारा देखकर उसके होश उड गए। शोर सुनकर अन्य परिजन जाग गए। अनीता का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। यह देख उनके पैरो तले जमीन खिसक गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर मलपुरा पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शुक्रवार सुबह किशोरी की आत्महत्या करने की जानकारी ग्रामीणों को हुई। किशोरी की आत्महत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण किशोरी के घर पर पहुच गए। एस ओ मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इनपुट: देवेश शर्मा
Published on:
31 May 2019 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
