
फोटो सोर्स- पत्रिका
Youth arrested for fraud in the name of recruitment in Agniveer: आगरा में अग्निवीर में भर्ती का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख रुपये ठगने का प्रयास किया है। इस संबंध में युवक ने थाना में तहरीर दिया है। थाने में दिए तहरीर में उन्होंने बताया है कि एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी पकड़ अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया करने वालों में अच्छी है। एक लाख में मेडिकल सहित अन्य सभी टेस्ट में पास करवा कर नौकरी दिला सकता है। आरोपी ने मोबाइल पर कुछ प्रमाण भी दिखाया। लेकिन आरोपी का यह दांव उल्टा पड़ गया। पीड़ित ने बताया कि उन्हें तत्काल इसकी जानकारी आर्मी इंटेलिजेंस को दे दी। आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर सक्रिय हुई स्थानीय थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। मामला सदर बाजार थाना का है।
उत्तर प्रदेश के आगरा के सदर बाजार थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। इस संबंध में अभिषेक राजपूत ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि वह अपने दोस्त अनुराग के साथ एकलव्य स्टेडियम के बाहर खड़ा था। वह अग्नि वीर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आया था।
अभिषेक ने बताया कि इसी बीच एक व्यक्ति मौके पर आया जिसे अपना नाम नीरज निवासी बमरौली कटरा आगरा बताया। उसने कहा कि उसकी अग्नि वीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के बीच अच्छी पकड़ है। वह मेडिकल सहित अन्य सभी होने वाले टेस्ट में पास कर देगा।
अभिषेक के अनुसार नीरज ने शक ना हो इसलिए मोबाइल पर कई फोटो दिखाई। उन्होंने इसकी जानकारी इंटेलिजेंस विभाग को दी। मिली सूचना के आधार पर इंटेलिस विभाग ने इसकी जानकारी सदर बाजार थाना पुलिस को दी।
मिली तहरीर के आधार पर सदर थाना बाजार पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है, जिसके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
05 Apr 2026 10:50 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
