4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के हत्या की खौफनाक साजिश, मोमोज की चटनी से खुल गया मर्डर मिस्ट्री!

आगरा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के हत्या की साजिश रची। दृश्यम फिल्म देखकर पूरी योजना बनाई। इसके बाद शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। लेकिन मोमोज की चटनी जैसे छोटे सुराग ने पूरी मर्डर मिस्ट्री खोल दी।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Mahendra Tiwari

Apr 04, 2026

पकड़े गए आरोपों के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स विभाग

पकड़े गए आरोपों के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स विभाग

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यहां एक युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए फिल्मी तरीका अपनाया। लेकिन एक छोटी सी गलती उन्हें पकड़वा गई। घटनास्थल पर मिली मोमोज की चटनी और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

आगरा जिले के सैंया इलाके में मिले जले हुए शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि मृतक लोकेंद्र की हत्या उसकी पत्नी सोमवती ने अपने प्रेमी महेश और उसके दोस्त धर्मवीर के साथ मिलकर करवाई थी। हत्या के पीछे अवैध संबंध और पारिवारिक विवाद मुख्य वजह बने। घटना बुधवार देर रात की है। जब संकल्प मैरिज होम के पीछे एक जला हुआ शव मिला। शव के हाथ पर लिखे नाम से उसकी पहचान लोकेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से शराब के खाली पैक, सिगरेट, पानी के पाउच और मोमोज की चटनी बरामद की, जो जांच का अहम सुराग साबित हुए।

पुलिस की पूछताछ में टूट गया प्रेमी खुल गया सारा राज

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के लिए पुलिस मोमोज बेचने वालों और शराब के ठेकों तक पहुंची। एक मोमोज विक्रेता और शराब दुकान के कर्मचारी ने दो युवकों को पहचान लिया। इससे पुलिस को महेश और धर्मवीर तक पहुंचने में मदद मिली। जांच के दौरान महेश की कॉल डिटेल खंगाली गई। जिसमें उसकी लगातार बातचीत लोकेंद्र की पत्नी सोमवती से सामने आई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरू में चुप्पी साधे रही सोमवती, लेकिन महेश ने सारा राज खोल दिया।

पहले पिलाई शराब फिर गला दबाकर दी हत्या

महेश ने बताया कि उसका सोमवती के साथ पिछले छह महीनों से संबंध था। लोकेंद्र को इस रिश्ते का शक हो गया था। वह पत्नी को बदनाम करता था। इससे परेशान होकर सोमवती ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
योजना के तहत महेश ने लोकेंद्र को शराब पिलाने के बहाने बुलाया। रास्ते में धर्मवीर को भी साथ लिया गया। तीनों मैरिज होम के पीछे पहुंचे। जहां लोकेंद्र को ज्यादा शराब पिलाई गई। नशे की हालत में महेश ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

दृश्यम फिल्म देखकर पुलिस को गुमराह करने का अपनाया तरीका

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पहले शराब डालकर आग लगाई। फिर पेट्रोल डालकर शव को पूरी तरह जला दिया। यह तरीका उन्होंने फिल्म ‘दृश्यम’ से प्रेरित होकर अपनाया था। ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि, मोमोज की चटनी और अन्य छोटे सुरागों ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।