
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 100 फीसदी भूमि अधिग्रहण
अहमदाबाद. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) प्रोजेक्ट कॉरिडोर के लिए 100 फीसदी भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया गया। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के मुताबिक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की सोमवार तक की स्थिति के मुताबिक गुजरात, दादरा नगर हवेली और महाराष्ट्र में 100 फीसदी भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है। गुजरात और महाराष्ट्र के लिए सभी सिविल कॉन्ट्रैक्ट दिए जा चुके हैं। 120.4 किलोमीटर के गर्डर लगाए गए हैं वहीं 271 किलोमीटर की पियर कास्टिंग पूरी हो चुकी है।
जापानी शिंकानसेन में उपयोग किए जाने वाले एमएएचएसआर कॉरिडोर ट्रैक सिस्टम के लिए पहले रीइंफोर्स्ड कंक्रीट (आरसी) ट्रैक बेड बिछाने का कार्य सूरत और आणंद में शुरू हो गया है। यह पहली बार है जब भारत में जे-स्लैब बैलास्टलेस ट्रैक सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।
पहाड़ी सुरंग का काम पूरा
गुजरात के वलसाड में ज़ारोली गांव के पास स्थित 350 मीटर लंबी और 12.6 मीटर व्यास वाली पहली पहाड़ी सुरंग को केवल 10 महीनों में पूरा किया गया है। सूरत में नेशनल हाइवे - 53 पर 70 मीटर लंबा और 673 मीट्रिक टन वजन का पहला स्टील ब्रिज बनाया गया है। ऐसे 28 में से 16 ब्रिज निर्माण के अलग-अलग चरणों में हैं।
24 नदी पुल में से 6 नदियों पर पुल का निर्माण
कुल 24 नदी पुलों में से 6 नदियों पर पुल का निर्माण किया जा चुका है। नर्मदा, तापी, माही और साबरमती नदियों पर पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। परिचालन के दौरान ट्रेन तथा सिविल संरचनाओंसे उत्पन्न होने वाले शोर को कम करने के लिए वायाडक्ट के दोनों ओर नॉइज़ बैरियर्स लगाए जा रहे हैं।रेल सुरंग का काम आरंभ
भारत की पहली 7 किलोमीटर लंबी समुद्र के नीचे बनने वाली रेल सुरंग का काम शुरू हो चुका है, यह महाराष्ट्र में बीकेसी और शिलफाटा के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का एक हिस्सा है। मुंबई हाई स्पीड रेल (एचएसआर) स्टेशन के निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है।
भूमि अधिग्रहण की ताजा स्थिति
गुजरात : 100 फीसदीदादरा नगर हवेली : 100 फीसदी
महाराष्ट्र : 100 फीसदीकुल : 100 फीसदी
गुजरात में जारी कार्य
वायाडक्ट : कुल 352 कि.मी.
पाइल : 343.9 कि.मी.फाउंडेशन : 294.5 कि.मी.
पियर (स्टेशनों सहित) : 271 कि.मी.पियर (स्टेशनों को छोड़कर) : 268.5 कि.मी.
गर्डरों की संख्या : 3797गर्डर कास्टिंग : 152 कि.मी.
वायाडक्ट (गर्डर लांचिग) : 120.4 कि.मी.विशेष पुल : राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों, सिंचाई नहरों और रेलवे पर गुजरात में 17, महाराष्ट्र में 11 सहित 28 क्रॉसिंग को लांग स्पैन की स्टील संरचनाओं से पाट दिया जाएगा।
स्टेशन एवं डिपो
गुजरात में सभी 8 एचएसआर स्टेशनों -वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, आणंद, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती-पर निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में है। सभी 8 एचएसआर स्टेशनों के लिए फाउंडेशन का काम पूरा हो गया है। वापी में रेल लेवल स्लैब पूरा हो गया है। बिलिमोरा में 288 मीटर रेल लेवल स्लैब की ढलाई, सूरत में कॉनकोर्स स्लैब व रेल लेवल स्लैब का कार्य पूरा हो गया। प्लेटफार्म लेवल स्लैब की ढलाई शुरू हो गई है और 557 मीटर की ढलाई हो चुकी है। आणंद में कॉनकोर्स स्लैब और रेल लेवल स्लैब (425 मीटर) का कार्य पूरा हो गया। प्लेटफार्म स्तर का स्लैब पूरा हो गया। अहमदाबाद में कॉनकोर्स स्लैब पूरा हो गया है। सूरत डिपो के फाउंडेशन और सुपर स्ट्रक्चर का काम पूरा हो गया है। साबरमती डिपो की मिट्टी की खुदाई का काम पूरा हो गया है। ओवर हेड इलेक्टि्रक लाइन फाउंडेशन का कार्य प्रगति पर है। महाराष्ट्र में मुंबई एचएसआर स्टेशन का काम शुरू हो चुका है। साथ ही बोइसर, विरार और ठाणे सहित 3 स्टेशनों के शेष संरेखण के लिए जियोटेक कार्य प्रगति पर है।
Published on:
08 Jan 2024 10:26 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
