23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य में एक ही दिन में स्वाइन फ्लू के १०४ और मरीज, तीन की मौत

इस वर्ष अहमदाबाद मनपा में मरीजों की संख्या ८०० के पार
less than 1 minute read
Google source verification
104 cases of swine flu and three deaths in the state in one day  

राज्य में एक ही दिन में स्वाइन फ्लू के १०४ और मरीज, तीन की मौत

अहमदाबाद. राज्य में रविवार को स्वाइन फ्लू के १०४ और नए मरीज सामने आए हैं। विविध अस्पतालों में उपचाराधीन तीन की मौत भी हो गई। नए मरीजों में सबसे अधिक ४० अहमदाबाद मनपा क्षेत्र के हैं। शहर में इस वर्ष मरीजों की संख्या आठ सौ के पार पहुंच गई है। राज्य में एक जनवरी से अब तक कुल मरीजों की संख्या २६१२ हो गई है, इनमें से ८६ की मौत हुई है।
राज्य में स्वाइन फ्लू के चलते रविवार को तीन की मौत होने की पुष्टि की गई है। नए मरीजों में से अधिक ४० अहमदाबाद मनपा क्षेत्र के हैं। इसके अलावा वडोदरा मनपा में ११, साबरकांठा में १०, गाधीनगर जिले में छह, अमहदाबाद जिले में पांच, बनासकांठा, भावनगर और बोटाद में चार-चार, राजकोट, वडोदरा, राजकोट मनपा, अमरेली देवभूमि द्वारका, गांधीनगर मनपा, और जामनगर में दो-दो स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आए हैं। कच्छ, भावनगर मनपा, जूनागढ़, पाटण, भरुच और मोरबी में स्वाइन फ्लू के एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इस वर्ष मरीजों की संख्या २६१२ हो गई है। इनमें सबसे अधिक ८११ मरीज अहमदाबाद मनपा क्षेत्र के हैं। राज्य में फिलहाल १७८१ मरीज ठीक हो गए हैं जबकि विविध अस्पतालों में ७४५ मरीज उपचाराधीन हैं। रविवार को हुई तीन मौतों के साथ प्रदेश में मौत का आंकडा भी ८६ पर पहुंच गया है।