8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद शहर के 15 लाख परिवारों को दिया जाएगा अक्षत आमंत्रण

आयोध्या मंदिर में भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा का निमंत्रण

less than 1 minute read
Google source verification
अहमदाबाद शहर के 15 लाख परिवारों को दिया जाएगा अक्षत आमंत्रण

अहमदाबाद शहर के 15 लाख परिवारों को दिया जाएगा अक्षत आमंत्रण

अहमदाबाद. आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित भगवान राम के मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साव का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण के लिए देशभर के राम भक्तों को आमंत्रण पहुंचाने के लिए सोमवार से विश्व हिन्दू परिषद की ओर से अक्षत महा अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत अहमदाबाद शहर में ही लगभग 15 लाख परिवारों तक अक्षण आमंत्रण दिया जाएगा।

इस अभियान के तहत घर-घर जाकर अक्षत, हल्दी के साथ-साथ संदेश भी दिया जा रहा है। सोमवार को शहर के वासणा से अक्षत आमंत्रण महा अभियान का आरंभ किया गया गया। विश्व हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 300 टीमों के 20400 कार्यकर्ता अहमदाबाद शहर में घर-घर जाकर करीब 15 लाख परिवारों का संपर्क कर उन्हें अक्षत आमंत्रण देंगे। अहमदाबाद के अलावा गुजरात के अन्य भागों में भी इस तरह से आमंत्रण दिया जा रहा है।

विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री अशोक रावल, क्षेत्रीय सह मंत्री अश्विन पटेल, अहमदाबाद शहर के महामंत्री शशिकांत पटेल, प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत, दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित थे।