
आंगडिय़ा पेढ़ी संचालक से 25 लाख की लूट
जूनागढ़. जिले के माणावदर व बांटवा के बीच सोमवार शाम को कुछअज्ञात लोगों ने आंगडिय़ा पेढ़ी संचालक से मारपीट कर उनके हाथसे 25 लाखरुपएसे भरा थैला लूट लिया। थैली लूट ली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस सम्बन्ध अंागडिय़ा पेढ़ी के संचालक योगेशगोधिया के पुत्र भौमिक ने मंगलवार सुबह माणावदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्जकराई। मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक सौरभसिंह भी मौके पर पहुंच गए और मामले की गंभीरता को देखते उन्होंने पुलिस अधिकारियों को त्वरित गति से मामले की जांच के आदेशदिये।
पुलिस के अनुसार माणावदर के बहारपरा में रहने व बांटवा में आंगडिय़ा पेढ़ी चलाने वाले योगेशभाई सोमवार शाम को हिसाब करके अपनी बाकि से माणावदर जा रहे थे।तभी सुलतानाबाद गांव के समीप नो नकाबपोशों ने उनकी बाइक रुकवा ली। इस दौरान दोनों अज्ञात नकापोशों ने उनपर किसी ठोस पदार्थसे हमला कर उनके पास से 25 लाखरुपयों से भरा थैला लूट लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस का मानना है कि लुटेरे पहले से ही उनका पीछा कर रहे थे। यह सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पेट्रोल-डीजल में मिलावट के आरोप पर पेट्रोलपंप सील
जामनगर जिले के लालपुर के पेट्रोल पंप पर मिलावट व पेट्रोल, डीजल का ज्यादा दाम लेने की शिकायत पर नागरिक आपूर्तिविभाग के अधिकारियों ने इसे सील कर दिया।
लालपुर-पोपबंदर मार्गपर लालपुर पेट्रोलपंप के विरुद्ध शिकायत मिलने पर नागरिक व आपूर्तिविभाग के अधिकारियों ने गत 25 सितम्बर को जांच की थी और एक नम्बर की नोजल (टैंक नम्बर दो)को सील कर दिया था।। वहां से पेट्रोल का नमूना लेकर गांधीनगर की एफएसएल की प्रयोगशाला में इसकी जांच कराईगईथी।शिकायत सही पाएजाने पर कलक्टर रविशंकर के आदेश पर नागरिक आपूर्तीविभाग के अधिकारी के.के.जाडेजा ने अधिकारियों के साथमिलकर पेट्रोलपंप को सील कर दिया।उस समय पेट्रोलपंप पर 12 लाखरुपए का पेट्रोल और 10 लाखका डीजल उपलब्ध था।
Published on:
23 Oct 2018 11:27 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
