4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जामनगर के समुद्री इलाकों में मरीन टास्क फोर्स का स्पेशल ऑपरेशन, संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नज़र

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और समुद्र में संभावित खतरों को रोकने के लिए पेट्रोलिंग

less than 1 minute read
Google source verification

जामनगर. ईरान-अमरीका-इजराइल के बीच जंग के गंभीर हालात को ध्यान में रखते हुए, भारत की समुद्री सुरक्षा प्रणाली को और ज़्यादा अभेद्य बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और समुद्र में संभावित खतरों को रोकने के लिए जामनगर के समुद्री इलाकों में मरीन टास्क फोर्स ने एक स्पेशल ऑपरेशन चलाया। इसके तहत विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है और संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।
यह विशेष पेट्रोलिंग इसलिए शुरू की गई क्योंकि आतंकवादी घटनाओं के बाद दिए जाने वाले हाई-अलर्ट की तुलना में सामान्य समय में सतर्कता बनाए रखना ज़्यादा ज़रूरी है। यह सुरक्षा ऑपरेशन एटीएस और कोस्टल सिक्योरिटी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमितकुमार विश्वकर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक ए.एम. मुनिया, मरीन टास्क फोर्स हजीरा के पुलिस अधीक्षक एस.जे.परमार के निर्देशन में किया गया।
मरीन टास्क फोर्स, जामनगर सेक्टर के पुलिस निरीक्षक डी.आर. यादव, उप निरीक्षक डी.एच. जाडेजा और मरीन कमांडो की टीमों ने मिलकर जिले की संवेदनशील जगहों पर पेट्रोलिंग की। इस ऑपरेशन में जोडिया पोर्ट, बालाचडी क्षेत्र, सचाना शिप ब्रेकिंग यार्ड, सचाना जेट्टी और पूरी समुद्री पट्टी समेत कई इलाकों को कवर किया गया।
इस दौरान, मरीन कमांडो की अलग-अलग टीमों ने कोस्टल लैंडिंग पॉइंट्स, फिशिंग सेंटर्स और सुनसान जगहों की गहन जांच की। समुद्र में घूम रही संदिग्ध नावों और संदिग्ध लोगों की जांच कर सुरक्षा प्रणाली को और मज़बूत किया गया। इस ऑपरेशन का मुख्य मकसद किसी भी आपातकालीन िस्थति के आने से पहले ज़रूरी सावधानी बरतकर देश की समुद्री सीमाओं को सुरक्षित रखना और संभावित घुसपैठ को नाकाम करना है।