
गुजरात में कोरोना के 301 नए मरीज, रिकवरी रेट 99 फीसदी से कम हुई
अहमदाबाद. गुजरात में सोमवार को भी कोरोना के 301 नए मरीज सामने आए हैं। मरीजों के बढऩे के कारण रिकवरी रेट एक बार फिर 99 फीसदी से कम हो गई है।
राज्य में सोमवार को कोरोना के सबसे अधिक 115 मरीज अहमदाबाद जिले में मिले हैं, इनमें शहर में 114 मरीज सामने आए हैं। राज्य के वडोदरा जिले में 42, सूरत जिले में 31, मोरबी जिले में 27, राजकोट जिले में 25, गांधीनगर जिले में 22, अमरेली में 12, बनासकांठा एवं भरुच में छह-छह, मेहसाणा में चार, सुरेंद्रनगर में तीन, कच्छ एवं पोरबंदर जिले में दो-दो, आणंद, भावनगर, साबरकांठा एवं वलसाड जिले में एक-एक नए मरीज सामने आए हैं। सोमवार को पूरे हुए 24 घंटे में 149 लोग कोरोना से मुक्त हुए हैं, इन्हें डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद राज्य में एक्टिव केस बढकऱ 1849 हो गए है, इनमें से आठ वेंटिलेटर पर हैं, जबकि शेष 1841 की हालत स्थिर बताई गई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढऩे के कारण सोमवार को रिकवरी रेट 98.99 फीसदी रह गई है। पिछले काफी दिनों से राज्य में रिकवरी रेट 99 फीसदी से अधिक थी।
Published on:
27 Mar 2023 10:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
