
अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय (फाइल फोटो)।
Ahmedabad. गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ.के.एल.एन.राव ने गुरुवार को एक साथ 518 पुलिस निरीक्षकों (पीआइ) का तबादला कर दिया। इसमें अहमदाबाद शहर से 47 पीआइ को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है वहीं बाहरी जिलों और एजेंसियों से अहमदाबाद शहर में 49 पुलिस निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
जारी किए आदेश में अहमदाबाद शहर में ज्यादातर पुलिस थानों के निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच से भी एम.एल.सालुंके, डी.वी.ढोला, ए.ए.देसाई, डी.बी.पटेल को स्थानांतरित कर दिया है।
गुजरात एसीबी में से 18 पुलिस निरीक्षकों का सामूहिक तबादला किया गया है। इसकी जगह 22 पीआइ को अन्य जिलों से एसीबी में तैनाती दी गई है।
गुजरात सरकार ने राज्य में बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए हाल ही में गठित किए साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जमीनी स्तर पर काम करने वाली पुलिस निरीक्षकों की भी बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। 24 पुलिस निरीक्षकों की तैनाती साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में की है। इसमें से कुछ पुलिस निरीक्षक ऐसे हैं, जो साइबर सेल या फिर क्राइम ब्रांच में कार्यरत रह चुके हैं।
Ahmedabad. गुजरात पुलिस बेड़े में पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआइ) के पद पर कार्यरत 254 पुलिस उपनिरीक्षकों को भी स्थानीय निकाय चुनाव से पहले पदोन्नति का लाभ मिला है। पदोन्नति की राह देख रहे इन सभी पीएसआइ को पुलिस निरीक्षक (पीआइ) के पद पर पदोन्नति दे दी गई है। इसके साथ ही गुरुवार को राज्य के प्रभारी डीजीपी डॉ.के.एल.एन.राव ने स्थानांतरण का आदेश भी जारी किए। इसमें से पांच की पदोन्नति के बाद अहमदाबाद शहर में तैनाती की गई है। इनमें शर्मिष्ठा चौधरी, प्रवीण धाखडा, आशीष कुमार भट्ट, विक्रम साटिया और अनिरुद्ध जेबलिया शामिल हैं। पदोन्नत हुए इन उम्मीदवारों में से कईयों को साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी तैनात किया गया है।
Published on:
26 Mar 2026 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
