6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात के सभी 207 बांधों में 72 फीसदी जल संग्रह

92 बांध हाईअलर्ट, नर्मदा में 75 प्रतिशत पानी

less than 1 minute read
Google source verification
गुजरात के सभी 207 बांधों में 72 फीसदी जल संग्रह

गुजरात के सभी 207 बांधों में 72 फीसदी जल संग्रह

अहमदाबाद. गुजरात में इस मानसून में हो चुकी अब तक लगभग 80 फीसदी बारिश के चलते बांधों में भी जल संग्रह की स्थिति बेहतर हो गई है। राज्य स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सभी 207 बांधों में अब तक 72.26 प्रतिशत जल संग्रह हो चुका है।

राज्य के सबसे बड़े नर्मदा बांध में क्षमता के मुकाबले 75.19 फीसदी जल संग्रह हो गया है। इसके अलावा सौराष्ट्र के 141 बांधों में 83.70 फीसदी जल संग्रह हो चुका है। दक्षिण गुजरात के 13 बांधों में 72.37 फीसदी, उत्तर गुजरात के 15 बांधों में 71.17 , कच्छ रीजन के 20 बांधों में 66.23 फीसदी तथा गुजरात के 17 बांधों में 48.97 प्रतिशत जल संग्रह हो चुका है। राज्य के 65 जलाशय लबालब हो गए हैं। इन समेत कुल 92 बांध हाईअलर्ट हैं, इनमें 90 फीसदी से अधिक जल संग्रह हो चुका है। 27 बांधों में 70 से 80 फीसदी जल संग्रह होने पर अलर्ट और नौ बांधों में 70 फीसदी से अधिक जल संग्रह होने पर वार्निंग पर रखा गया है।