5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वडोदरा के सयाजी अस्पताल में 9 विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त

सीएम सेतु के प्रावधानों के तहत अनुबंध आधारित 3 चिकित्सकों ने मानद वेतन पर शुरू की सेवा

less than 1 minute read
Google source verification
वडोदरा के सयाजी अस्पताल में 9 विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजन कृष्ण अय्यर

वडोदरा. राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सीएम सेतु के प्रावधानों के तहत वडोदरा के सयाजी अस्पताल में विभिन्न रोगों के 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है। इनमें से अनुबंध आधारित 3 चिकित्सकों ने मानद वेतन पर सेवा शुरू की है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजन कृष्ण अय्यर के अनुसार सयाजी अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद परिवारों के मरीजों को निर्धारित दिन पर सुपर स्पेशलिटी सेवाएं मिलेंगी और विशेषज्ञ चिकित्सकों के ज्ञान, अनुभव का लाभ स्नातकोत्तर चिकित्सकों को मिलेगाद्व अधिक नई सेवाएं उपलब्ध होंगी।
इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को सप्ताह में तीन निर्धारित दिन पर प्रतिदिन तीन घंटे सेवा देने पर प्रति घंटे 900 रुपए के हिसाब से मेहनताना चुकाया जाएगा। विशेष व्यवस्था के तहत नियुक्त 9 में से गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. धवल दवे, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पवन दवे और पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. कश्यप पंड्या ने कार्य शुरू किया है। इनके अलावा न्यूरोलॉजिस्ट, हिमटोएंकोलॉजिस्ट, विट्रोरेटीनल सर्जन, पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी नियुक्त किया गया है।