4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्व की बात: गुजरात में होंगे 2029 के वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स

ओपंलिक 2036 और कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी की संभावनाओं के पहले बड़ा वैश्विक आयोजन, भारत व वियतनाम के बीच रही कांटे की टक्कर,अहमदाबाद-गांधीनगर-एकतानगर में होंगे खेल

less than 1 minute read
Google source verification

Ahmedabad. ओलंपिक 2036 के साथ-साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की संभावित मेजबानी की तैयारी में जुटे गुजरात को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात में इन बडे़ अंतरराष्ट्रीय आयोजन से पहले वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2029 (डब्ल्यूपीएफजी) होंगे। गुजरात को इसकी मेजबानी मिल गई है। यह खेल गुजरात में अहमदाबाद, गांधीनगर और एकतानगर (नर्मदा) जिले में आयोजित होंगे।

अमरीका के बर्मिंघम में आयोजित समारोह में इस ऐतिहासिक घोषणा के साथ ही भारत ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2029 की मेज़बानी का गौरव हासिल कर लिया है। भारत और वियतनाम के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन आखिरकार फेडरेशन ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। यह आयोजन न केवल भारत की खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा बल्कि दुनिया भर के पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के खिलाड़ियों के लिए एक भव्य मंच साबित होगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा, ये गौरव की बात

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा कि गुजरात के लिए यह गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने इस का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि इस खेल की मेजबानी अहमदाबाद को भारत की खेल राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। खेल राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने भी इस उपलब्धि को एक्स पर साझा किया।

भारत ने जीती बोली

डब्ल्यूपीएफजी फेडरेशन ने व्यापक बोली प्रस्तुति के बाद अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2029 को आयोजित करने को मंजूरी दे दी।