VIDEO: आर सी टेक्निकल कॉलेज में एबीवीपी का हल्लाबोल
अहमदाबाद. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रनेताओं ने सोला इलाके में स्थित आर सी टेक्निकल कॉलेज में गंदगी के मुद्दे को लेकर सोमवार को हल्लाबोल किया।
परिषद के छात्रनेताओं का कहना है कि कॉलेज परिसर में गंदगी के मुद्दे को लेकर 15 दिन पहले प्राचार्य को ज्ञापन दिया था। फिर भी परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, जिसके तहत सोमवार को खुद परिषद के छात्रनेताओं ने हल्लाबोल करते हुए कॉलेज परिसर की सफाई की। सफाई के दौरान एकत्र हुए कूड़े को इक_ा किया और प्राचार्य के कार्यालय में जाकर उसे बिखेर दिया। साथ ही परिषद के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर अभी भी कॉलेज में नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो परिषद के छात्रनेताओं की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Published on:
06 Sept 2021 10:05 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग