4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कस्टम कर सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी ने कंडला कस्टम हाऊस की पार्किंग से पकड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Nagendra Singh

•

Updated: 20 Apr 2018, 11:38 PM IST

ACB

गांधीधाम. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कच्छ जिले की गांधीधाम तहसील में स्थित कंडला कमिश्नर ऑफ कस्टम कार्यालय में कर सहायक के रूप में सेवारत सत्यप्रकाश गुप्ता (२६) को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। शुक्रवार को गांधीधाम कस्टम हाऊस की पार्किंग में ही जाल बिछाकर गुप्ता को चार हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया।
एसीबी में गुप्ता के विरुद्ध एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि गुप्ता ने ट्रांसफर बिल बनाकर व सेलरी बिल की राशि महिला के खाते में ट्रांसफर करने के एवज में ४००० रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में शिकायत लेकर एसीबी बॉर्डर भुज के प्रभारी सहायक निदेशक के.एच.गोहिल के सुपरविजन में एसीबी कच्छ पूर्व के पीआई पी.वी.परगडू व उनकी टीम ने कार्रवाई की।
पीआई पी.वी.परगडू ने बताया कि गुप्ता ने कस्टम के वर्ग एक के अधिकारी के ट्रांसफरटीए के ४१७०० रुपए का बिल बनाकर और उसे अधिकारी के वेतन में जमा कराने के एवज में दस प्रतिशत राशि रिश्वत के रूप में मांगी थी। इसके तहत शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। उसे शुक्रवार सुबह कस्टम हाऊस की पार्किंग में रिश्वत लेते पकड़ लिया गया।
पकड़े गए सत्यप्रकाश गुप्ता मूलरूप से राजस्थान के सवाई माधवपुर जिले के गंगापुर सिटी के रहने वाले हैं। हाल गांधीधाम गोपालपुर स्थित कस्टम कोलोनी में रहते हैं। कस्टम हाऊस में कर सहायक के पद पर सेवारत हैं।
इस घटना के चलते चर्चा छिड़ गई है कि गांधीधाम कस्टम में क्लर्क के स्तर पर भी रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार ने पैर पसार लिए हैं।