
आचार्य देवव्रत ने राज्यपाल पद की शपथ ली
गांधीनगर. गुजरात के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को शपथ ली। उन्होंने संस्कृत भाषा में शपथ ली। राजभवन में गुजरात उच्च न्यायालय के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश अनंत एस दवे ने नए राज्यपाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेते ही आचार्य देवव्रत गुजरात के 20वें राज्यपाल बने।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण, राज्यपाल के परिजन, वरिष्ठ सचिव व अन्य उपस्थित थे। राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने गांधी आश्रम का दौरा किया।
कुछ ही दिनों पहले राष्ट्रपति ने आचार्य देवव्रत को गुजरात के राज्यपाल पद पर नियुक्त किया था। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। वे अब तक राज्यपाल रहे ओ. पी. कोहली का स्थान लेंगे।
आचार्य देवव्रत ने गुजरात के राज्यपाल पद की शपथ लेने से पूर्व उनकी पत्नी दर्शना देवी के साथ वैदिक परम्परानुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ- हवन किया।
Published on:
23 Jul 2019 12:56 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
