4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि मंत्री राघवजी को ब्रेन स्ट्रोक, राजकोट के अस्पताल में भर्ती

एम्स के चिकित्सकों से चर्चा

2 min read
Google source verification
कृषि मंत्री राघवजी को ब्रेन स्ट्रोक, राजकोट के अस्पताल में भर्ती

राघवजी पटेल।

जामनगर/राजकोट. कृषि मंत्री सह जामनगर ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा विधायक राघवजी पटेल को ब्रेन स्ट्रोक के कारण राजकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

गांव चलो अभियान के तहत शनिवार रात को वे पसाया बेराजा गांव में थे। शनिवार देर रात 11.30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें जामनगर के सरकारी जी.जी. अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल के डीन-अधीक्षक के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की पूरी टीम ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। वहां बताया गया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है।

खबर मिलते ही जामनगर शहर-जिले के भाजपा नेता, राघवजी के बेटे और परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद चिकित्सकों की राय को ध्यान में रखते हुए वहां से उन्हें शनिवार मध्यरात्रि बाद राजकोट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राजकोट के अस्पताल के डॉ. जयेश डोबरिया ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। रक्तस्राव नहीं बढ़ा। 65 साल की उम्र में जब ऐसा किसान नेता इस तरह काम कर रहा हो तो स्वाभाविक है कि डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी होने पर अक्सर ऐसे मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में पहले तीन दिन अहम होते हैं, मरीज एक से दो सप्ताह में ठीक हो जाते हैं।

डॉ. डोबरिया ने कहा कि मंत्री राघवजी की सेहत में सुधार हो रहा है, अब कोई परेशानी नहीं है। एम्स के तीन चिकित्सकों और अस्पताल के तीन चिकित्सकों का एक पैनल बनाया गया है। एम्स दिल्ली के चिकित्सक के साथ चर्चा के बाद अगले तीन दिनों के लिए एक रोड मैप तैयार किया गया है। जिसमें क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं और उन्हें कैसे दूर किया जाए इस पर भी चर्चा की गई, राघवजी स्वास्थ्य अब बहुत अच्छा है और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही बेहतर हो जाएंगे। ऐसे मामलों में तीन दिन और गहन उपचार की आवश्यकता होती है।

गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि कृषि मंत्री राघवजी पटेल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल भी राघवजी के स्वास्थ्य को लेकर लगातार संपर्क में हैं। राघवजी पटेल किसान नेता और जूझारू नेता हैं, राघवजी जल्द ही स्वस्थ होकर लोगों की सेवा में लौटेंगे। पर्यटन मंत्री मुलु बेरा, महिला व बाल विकास मंत्री भानुबेन बाबरिया भी अस्पताल पहुंची। डॉ. संजय टीलाला मुख्यमंत्री से लगातार संपर्क में हैं। फिलहाल ऑपरेशन की जरूरत नहीं है।

Story Loader