10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस मृत बच्चियों के पिता को लेकर पहुंची थाने, की पूछताछ

-चांदखेड़ा में डोसा खाने के बाद 2 बच्चियों की मौत का मामला: दंपत्ति के रक्त में पाई गई एल्युमिनियम फॉस्फेट की उपस्थिति, मां के पास से मिली डायरी, पुत्र की लालसा का खुलासा

2 min read
Google source verification
Vimal Prajapati

विमल एवं भावना प्रजापति।

Ahmedabad. चांदखेड़ा थाना क्षेत्र में एक डेयरी से गत एक अप्रेल को डेयरी से खीरू (घोल) खरीदकर डोसा खाने के बाद परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ने और दो बच्चियों की कथित मौत के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

इस संबंंध में मृत बच्चियों के पिता विमल प्रजापति को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए अस्पताल से लेकर थाने पहुंची। यहां उससे की गई पूछताछ में वह भावुक नजर आया। उसने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए।

रक्त में पाए गए अनाज में डालने वाली दवा के तत्व

चांदखेड़ा थाने के पीआइ व जांच अधिकारी जे.के.मकवाणा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती विमल और उसकी पत्नी भावना प्रजापति के अस्पताल से लिए गए रक्त के नमूनों को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि इनके रक्त में एल्युमिनियम फॉस्फेट की उपस्थिति पाई गई है। जिंक का प्रमाण भी ज्यादा मिला है। ऐसे में यह किन वजहों से है, उस बारे में डॉ़क्टरों की सलाह ली जा रही है। वैसे यह तत्व अनाज में डालने वाली सेल्फोस नाम की दवाई में पाए जाते हैं। उसका सेवन करने के चलते यह तत्व आए हों उससे इनकार नहीं किया जा सकता है। इस बीच विमल की पूछताछ व जांच में सामने आया कि वह 27 मार्च को गेंहू में डालने वाली सेल्फोस की 10 पुडि़या साबरमती में रामनगर की एक दुकान से लेकर आया था। घर से दो पुडि़या मिली हैं और 8 अन्य का इस्तेमाल किया गया है।

भावना की डायरी में पुत्र की मान्यता का उल्लेख

पीआइ मकवाणा ने बताया कि दंपत्ति के घर से एक डायरी मिली है जिसमें भावना ने पुत्र प्राप्ति को लेकर अपनी इच्छा लिखी है। यह डायरी पुत्री राहा उर्फ राह के जन्म से पहले की लिखी गई जब वह गर्भवती थी।इसमें उसने लिखा है कि मुझे यदि पुत्र की प्राप्ति होगी तो मैं मंदिर जाऊंगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुत्र की जगह पुत्री के जन्म होने के चलते परिवार में चर्चा और स्थिति की भी जांच की जा रही है।

पुलिस को एफएसएल, विसेरा रिपोर्ट का इंतजार

पीआइ जे.के.मकवाणा ने बताया कि बच्ची राह उर्फ राहा और मिस्टी की मौत की पुख्ता वजह का पता उनके डॉक्टरों के पैनल से किए गए फोरेंसिक पीएम और विसेरा की रिपोर्ट से ही होगा जिसका इंतजार है। बाकी जांच खीरू के सेवन के चलते फूड पोइजनिंग और पारिवारिक कलह, आर्थिक स्थिति व अन्य मुद्दों को ध्यान में रखते हुए भी की जा रही है।