5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad एयरपोर्ट की पैसेंजर क्षमता दो साल में होगी 1.60 करोड़: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Ahmedabad Airport to have 1.6 crore passengers capacity in 2 years: Jyotiraditya Scindia अहमदाबाद से लंदन-गैटविक के बीच शुरू हुई सीधी उड़ान सेवा -सप्ताह में तीन दिन चलेगी, व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगा बल

2 min read
Google source verification
Ahmedabad एयरपोर्ट की पैसेंजर क्षमता दो साल में होगी 1.60 करोड़: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Ahmedabad एयरपोर्ट की पैसेंजर क्षमता दो साल में होगी 1.60 करोड़: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Ahmedabad. गुजरात की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले अहमदाबाद शहर और ब्रिटेन (लंदन) गैटविक के बीच मंगलवार से एयर इंडिया की सीधी विमान सेवा की शुरुआत हुई। अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सप्ताह में तीन दिन लंदन-गैटविक के बीच यह सेवा उपलब्ध होगी। इससे न सिर्फ इन दोनों ही शहरों के बीच एयर कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि व्यापार को भी बल मिलेगा। इतना ही नहीं इससे पढ़ाई के लिए ब्रिटेन जाने वाले गुजरात के विद्यार्थियों को भी काफी मदद मिलेगी। मंगलवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं स्टील मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अहमदाबाद-गैटविक के बीच नॉन-स्टॉप सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत कराई। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अभी 50 लाख घरेलू और 25 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता है। अहमदाबाद एयरपोर्ट की पैसेंजर क्षमता एक से दो साल में बढ़ाकर 1.60 करोड़ तक करने का सरकार का लक्क्ष्य है। 2013-14 में अहमदाबाद केवल 20 स्थलों के साथ एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में बीते 9 सालों में यह कनेक्टिविटी बढ़कर 57 स्थलों पर पहुंच गई है। बीते नौ सालों में अहमदाबाद से साप्ताहिक एयरट्रैफिक मूवमेंट प्रति सप्ताह 980 से बढ़कर 2036 पर पहुंच गया है। यानि प्रति सप्ताह के एयर ट्रैफिक मूवमेंट में 128 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान गुजरात के कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह राजपूत, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उड़ान के तहत 83 में से 55 रूट शुरू

सिंधिया ने कहा कि उडान योजना के तहत गुजरात से 83 रूट शुरू होने हैं उसमें से 55 कार्यरत हो चुके हैं, बाकी जल्द शुरू होंगे। 2013-14 में गुजरात के एयरपोर्ट से कार्यरत फ्लाइट की संख्या 1175 थी जो आज बढ़कर 2500 पर पहुंच गई है। गुजरात में 10 एयरपोर्ट हैं। धोलेरा में 1305 करोड़ के खर्च से और राजकोट हीरासर में 1405 करोड़ के खर्च से दो नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित हो रहे हैं, जिससे यह संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।